1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. CM भजनलाल शर्मा और IAS को जान से मारने की मिली धमकी, ईमेल में लिखा- 'टुकड़े कर देंगे'

CM भजनलाल शर्मा और IAS को जान से मारने की मिली धमकी, ईमेल में लिखा- 'टुकड़े कर देंगे'

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 15, 2025 02:54 pm IST,  Updated : May 15, 2025 03:03 pm IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। जयपुर के क्रिकेट स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- India TV Hindi
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा Image Source : PTI

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीरज के. पवन को बुधवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ, जयपुर के एक क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद राज्य में उच्च स्तरीय सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 'दिविज प्रभाकर' नाम के एक ईमेल खाते से यह धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। ईमेल में मुख्यमंत्री और अधिकारी को जान से मारने और उनके 'टुकड़े कर देने' की धमकी दी गई है। इसके अलावा, ईमेल में दावा किया गया है कि व्यक्तिगत शिकायतों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए स्टेडियम में विस्फोटक लगाए जाएंगे।

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि ईमेल कई लोगों को मिला। इनमें मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध एक सरकारी पता और एक निजी व्यक्ति शामिल है। कथित संदेश में बलात्कार, दहेज उत्पीड़न के आरोप और कथित आरोपियों का जिक्र है।

धमकी भरे ईमेल के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि ईमेल की जांच की जा रही है। साइबर अपराध विशेषज्ञों और खुफिया टीमों को ईमेल के स्रोत का पता लगाने और धमकियों की विश्वसनीयता का आकलन करने का काम सौंपा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों और स्टेडियमों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

ईमेल भेजने वाले ने यह भी दावा किया है कि उसने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए मानसिक बीमारी का हवाला देकर पहले ही मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा लिया है। हालांकि, अधिकारियों ने ईमेल में उल्लिखित आरोपों की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।

संदेश में गंभीर आरोपों के साथ अपुष्ट व्यक्तिगत दावे भी शामिल हैं और पुलिस इसे संभावित धमकी और धोखाधड़ी दोनों के रूप में देख रही है। एहतियात के तौर पर जयपुर में स्टेडियमों और प्रमुख सरकारी कार्यालयों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

ज्म्मू-कश्मीर के त्राल में मारे गए आतंकियों की पहचान जारी, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद एक्शन में सेना

VIDEO: पैदा होते मां-बाप ने झाड़ियों में फेंका, रोती नवजात बच्ची को देख पसीजा सतीश डूडी का दिल, नाम रखा- किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।