1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. माउंट आबू सहित तीन जगहों के बदले नाम, CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान; जानें क्या हैं नए नाम?

माउंट आबू सहित तीन जगहों के बदले नाम, CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान; जानें क्या हैं नए नाम?

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 27, 2026 07:43 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 08:06 pm IST

सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की तीन जगहों के नाम बदलने की घोषणा की है। इन तीन शहरों में माउंट आबू, जहाजपुर और कामां का नाम बदला जाएगा।

माउंट आबू सहित तीन जगहों के बदले नाम।- India TV Hindi
माउंट आबू सहित तीन जगहों के बदले नाम। Image Source : X/BHAJANLALBJP

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बड़ा ऐलान किया है। राजस्थान में तीन शहरों के नाम बदलने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सदन में यह घोषणा की है। सीएम ने अब विश्व प्रसिद्ध माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज करने की घोषणा की है। इसके अलावा राजस्थान के जहाजपुर का नाम भी बदलकर यज्ञपुर कर दिया जाएगा वहीं एक अन्य शहर कामां का नाम बदलकर कामवन करने की घोषणा कर दी गई है। सीएम भजन लाल शर्मा ने सदन में यह घोषणा की है। 

यूपी और दिल्ली में भी बदले कई जगहों के नाम

बता दें कि बीजेपी शासित राज्यों में लगातार नाम बदलने की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले यूपी और दिल्ली में भी कई जगहों के नाम बदले जा चुके हैं। यूपी में फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या, इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया। इसके अलावा अन्य कई और जगहों का नाम बदला गया। दिल्ली सरकार ने भी बीते दिनों कई जगहों और मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं। दिल्ली में जिन जगहों के नाम बदले गए हैं उनमें उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार (पूर्व नाम: प्रशांत विहार), जगतपुर-वजीराबाद (पूर्व नाम: जगतपुर), नानक प्याऊ-डेरावल नगर (पूर्व नाम: डेरावल नगर), खानपुर-वायुसैनाबाद (पूर्व नाम: खानपुर), नानकसर-सोनिया विहार (पूर्व नाम: सोनिया विहार), श्री राम मंदिर मयूर विहार (पूर्व नाम: मयूर विहार पॉकेट-1) और मंगोलपुर कलां-वेस्ट एन्क्लेव (पूर्व नाम: वेस्ट एन्क्लेव) शामिल हैं।

केरल का नाम बदलकर हुआ केरलम

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी थी। बता दें कि मलयालम में "केरा" का अर्थ "नारियल का पेड़" होता है और "अलम" का अर्थ भूमि होता है। इस तरह से "केरलम" का अर्थ "नारियल के पेड़ों" की भूमि हुआ। इस नाम से राज्य की पहचान बिल्कुल ठीक तरह से पता लगती है। हैरानी की बात ये भी है कि मलयालम भाषा बोलने वाले लोग पहले से ही केरलम बोलते थे लेकिन आधिकारिक तौर पर ये केरल था। केंद्र की हरी झंडी मिलने के बाद अब ये माना जा रहा है कि आधिकारिक रूप से भी केरलम नाम होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। केरल के लोग लंबे समय से उनके राज्य का नाम केरलम करने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें-

शख्स ने बेटे की गला रेतकर की निर्मम हत्या, फिर खुद भी सल्फास खाकर दी जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।