1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, 33 नामों का ऐलान

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, 33 नामों का ऐलान

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 21, 2023 02:35 pm IST,  Updated : Oct 21, 2023 03:05 pm IST

राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 33 उम्मीवारों की लिस्ट जारी की है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट- India TV Hindi
कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने राजस्थान के लिए 33 उम्मदीवारों की पहली लिस्ट जारी की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सदरपुरा से टिकट दिया गया है। टोंक से सचिन पायलट चुनावी मैदान में हैं। नाथद्वारा से सीपी जोशी, लछमनगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा, सादुलपुर से कृष्णा पूनिया, लाडनूं से मुकेश भाकर चुनाव लड़ेंगे।

मैदान में 30 मौजूदा विधायक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा सचिन पायलट अपनी पुरानी सीट से ही चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 30 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। पार्टी ने दो विधायकों के टिकट काटे हैं। चितौड़ से चंद्रभान सिंह और सांगानेर से अशोक लाहौटी के टिकट काटे गए हैं। कांग्रेस की लिस्ट में पांच मंत्रियों को जगह मिली है। 

कहां से किसे मिला टिकट?

कांग्रेस ने इस बार नोहार से अमित चौहान, कोलायत से भंवर सिंह भोटी, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मांडवा से रीता चौधरी, विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, सांगनेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, मंडावर से ललित कुमार यादव, अलवरसे टीकाराम जूली सिकरई से ममता भूपेश को टिकट दिया है। इसके अलावा, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, डीडवाना से चेतन सिंह चौधरी, जयाल से मंजू देवी, देगाना से विजयपाल मिर्धा, परबतसार से रामनिवास गावरिया, ओसियां से दिव्या मदेरणा, जोधपुर से मनीश पंवार, लूनी से महेंद्र विश्नोई, बायतू से हरीष चौधरी, वल्लभनगर से प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत, डूंगरपुर से गणेश गोघरा, बागीडोरासे महेंद्र जीत सिंह मालवीय, कुशलगढ़ से रामलीला खाडिया, प्रतागढ़ से रामलाल मीणा, भीम से सुदर्शन सिंह रावत, मंडलगढ़ से विवेक धाकड़ और हिंडोली से अशोक चांदना को टिकट मिला है।

राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग

साल के अंत का राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव है। राजस्थान में एक ही फेज में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान में चुनाव की अधिसूचना 30 अक्टूबर को जारी होगी। इसके बाद उम्मीदवार 6 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 नवंबर को नामांकन की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 9 नवंबर होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।