1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 2150 नये मामले, संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत

राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 2150 नये मामले, संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2020 07:12 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 07:12 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,150 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,41,846 हो गई जबकि संक्रमण से शनिवार को 14 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी से मृतकों का आंकड़ा 1,530 तक पहुंच गया।

COVID-19: Rajasthan records 2,150 fresh infections, 14 deaths- India TV Hindi
COVID-19: Rajasthan records 2,150 fresh infections, 14 deaths Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,150 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,41,846 हो गई जबकि संक्रमण से शनिवार को 14 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी से मृतकों का आंकड़ा 1,530 तक पहुंच गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की शाम छह बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत हुई हैं जिससे मृतकों की संख्या अब बढ़कर 1,530 हो गयी। 

Related Stories

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 325, जोधपुर में 147, बीकानेर में 115, अजमेर में 108, कोटा में 103, भरतपुर में 81 और पाली में 65 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,19,241 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके है। 

इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 2,150 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,41,846 हो गयी जिनमें से 21,075 रोगी उपचाराधीन हैं। जयपुर में 424, जोधपुर में 347, अलवर में 169, बीकानेर में 171, भीलवाड़ा में 155, अजमेर में 60 नये मामले सामने आये हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।