1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. किसी को उल्टी तो किसी को पेट दर्द, धार्मिक कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 300 लोग पड़े बीमार

किसी को उल्टी तो किसी को पेट दर्द, धार्मिक कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 300 लोग पड़े बीमार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 17, 2023 12:59 pm IST,  Updated : Jun 17, 2023 12:59 pm IST

दौसा के पाखर गांव निवासी महेंद्र बैरवा को हाल ही में दिल्ली में टीचर के पद पर सरकारी नौकरी मिली थी, इसलिए उन्होंने गुरुवार को गांव में सवामणी का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

राजस्थान के दौसा में एक धार्मिक कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 300 लोग बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना दौसा के मंडावर थाना क्षेत्र के पाखर चौडाकी गांव में गुरुवार की रात 9:00 बजे हुई। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों ने दूषित भोजन खा लिया, जिसके बाद उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई।

दिल्ली में सरकारी नौकरी मिली थी

बताया जा रहा है कि पाखर गांव निवासी महेंद्र बैरवा को हाल ही में दिल्ली में टीचर के पद पर सरकारी नौकरी मिली थी, इसलिए उन्होंने गुरुवार को गांव में सवामणी का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया था। ग्रामीणों के एक ग्रुप को दावत के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद उन्होंने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें निजी वाहनों और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

बीमार लोगों की सेहत में सुधार

दूषित भोजन खाने की खबर मिलने पर दौसा के सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया भी महुवा अस्पताल पहुंचे और बीमार लोगों का हालचाल जाना। बीमार लोगों के इलाज के लिए मेडिकल डिपार्टमेंट की टीम भी मौके पर पहुंची और लड्डू, पूड़ी, सब्जी और दाल समेत खाने के सैंपल भी जांच के लिए भेजे। महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला भी मरीजों का हाल जानने महुवा व मंडावर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल ज्यादातर बीमार लोगों की सेहत में सुधार दिख रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।