1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. एक कुत्ते के आतंक से शहर में फैली दहशत, सिर्फ 2 घंटे में 40 लोगों को बनाया अपना शिकार

एक कुत्ते के आतंक से शहर में फैली दहशत, सिर्फ 2 घंटे में 40 लोगों को बनाया अपना शिकार

 Published : Dec 30, 2022 01:45 pm IST,  Updated : Dec 30, 2022 01:49 pm IST

राजस्थान में एक कुत्ते ने 40 लोगों को काट कर घायल कर दिया है। सभी घायलों का उपचार जारी है।

 एक कुत्ते ने 40 लोगों को काटा- India TV Hindi
एक कुत्ते ने 40 लोगों को काटा Image Source : PEXEL

देश के कोने-कोने से आए दिन आवारा कुत्तों के आतंक की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब इस तरह की खबरें सामने नहीं आती होंगी। फिर एक ऐसी ही खबर राजस्थान के बाड़मेर से आई है। जहां आवारा कुत्ते ने 40 लोगों को अपना शिकार बनाया। बाड़मेर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक कुत्ते ने पूरे इलाके को दहला दिया। महज 2 घंटे के अंदर कुत्ते ने 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया है। उन सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

सामने आई नगर परिषद की लापरवाही

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ता पागल है, यह पहले भी कई लोगों को अपना निशाना बना चुका है। नगर परिषद को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है। पागल कुत्ते के बारे में कई दिन पहले नगर परिषद को अवगत कराया गया था लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, जिस अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है, वहां चिकित्सक ने बताया कि आवारा कुत्ते के काटने से लोगों को भर्ती कराया गया है। 

कुत्ते पालने के जानें कुछ नियम

  1. डॉग पालने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि उसे रेबीज का टीका जरूर लगवाएं। इसके अलावा समय-समय पर उसके अन्य टीकाकरण भी करवाते रहें।
  2. घर में डॉग होने पर लोगों को सावधान करने वाला बोर्ड जरूर लगाएं।
  3. कहीं बाहर घुमाने ले जाएं तो एंटी डॉग बाइट मास्क जरूर लगाएं।
  4. यह मास्क नायलान, जूट या सूत का बना खोंचनुमा हो सकता है। इसे लगाने से डॉग अपना मुंह नहीं खोल पाता।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।