1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. सुबह-सुबह मां ने गैस सिलेंडर लाने को कहा, गुस्साए बेटे ने पीट-पीट कर मार डाला-VIDEO

सुबह-सुबह मां ने गैस सिलेंडर लाने को कहा, गुस्साए बेटे ने पीट-पीट कर मार डाला-VIDEO

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 16, 2025 08:28 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 08:35 pm IST

आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बेटा नशे का आदी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मां को बेटे ने मार डाला- India TV Hindi
मां को बेटे ने मार डाला Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान की राजधानी जयपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां करधनी थाना इलाके में एक बेटे ने अपनी मां की पीट–पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना करधनी थाना इलाके के अरुण विहार की है। सोमवार सुबह घर में हुए मामूली कहासुनी के बाद आक्रोशित बेटे ने मां की डंडे और मुक्कों से पिटाई शुरू कर दी। 

परिजनों के सामने मां को पीटता रहा बेटा

घटना के समय घर में मौजूद लोगों ने युवक को समझाने की कोशिश की। उसकी मां को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन युवक अपनी मां को बेरहमी से पीटता रहा। अचेत होने पर महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बात पर गुस्साया बेटा

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने कहा कि अरुण विहार निवासी मृतका संतोष अपने पति लक्ष्मण सिंह, बेटे नवीन और दो बेटियों के साथ रहती थी। सोमवार सुबह गैस सिलेंडर खत्म होने पर संतोष ने अपने बेटे नवीन से गैस सिलेंडर लाने को कहा। जिस पर घर में मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। 

छुड़ाने का किया गया प्रयास

आक्रोशित बेटे नवीन ने अपनी मां से मारपीट शुरू कर दी। घर में मौजूद लोगों ने दोनों से बीच बचाव कर छुड़ाने का प्रयास किया। पिटाई के बाद तबीयत बिगड़ने पर संतोष को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने केस दर्ज किया

वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी बेटे नवीन को हिरासत में ले लिया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मृतका के जेठ ओमपाल सिंह ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नवीन नशे का आदी है। आरोपी के नशे की लत और मारपीट से परेशान होकर उसकी पत्नी भी मायके चली गई थी। 

शव का किया गया पोस्टमार्टम

पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया है। पोस्टमार्टम में भी सिर में लगी गहरी चोट के चलते मौत होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस की टीम

गृह कलेश के चलते कलयुगी बेटे द्वारा मां की इस तरह से निर्मम हत्या करने की वारदात काफी सनसनीखेज है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है जिससे पूछताछ की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।