1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन को तेज रफ्तार कार ने 10 फीट तक घसीटा, मौके पर हुई मौत, VIDEO देख कांप जाएगी रूह

आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन को तेज रफ्तार कार ने 10 फीट तक घसीटा, मौके पर हुई मौत, VIDEO देख कांप जाएगी रूह

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 16, 2025 12:19 pm IST,  Updated : Aug 16, 2025 12:28 pm IST

हिट एंड रन के मामले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। आर्मी से रिटायर्ड जवान को तेज रफ्तार कार ने करीब 10 फीट तक सड़क पर घसीटा है। कार के दोनों पहिए उसके ऊपर चढ़ गए।

हिट एंड रन केस- India TV Hindi
हिट एंड रन केस Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिट एंड रन का खौफनाक मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन नरसा राम जाजड़ा को बुरी तरह से कुचल दिया है। 

सड़क पर तड़पता रहा आर्मी का रिटायर्ड कैप्टन

टक्कर के बाद कार ने करीब 10 फीट तक आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन को घसीटा है। वह सड़क पर तड़पते रहे। इसके बाद कार सवार लहूलुहान हालत में छोड़ कर फरार हो गया। हादसे में नरसा राम जाजड़ा की दर्दनाक मौत हो गई।

साइकिल से स्टेडियम जा रहा था आर्मी का रिटायर्ड कैप्टन

जाजड़ा 15 अगस्त की सुबह साइकिल से चित्रकूट स्टेडियम जा रहे थे। तभी पीछे से आई बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो देखकर हर किसी की रूह कांप जा रही है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। कार को जब्त करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।