1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के सियासी संकट के बीच अशोक गहलोत खेमे को झटका !

राजस्थान के सियासी संकट के बीच अशोक गहलोत खेमे को झटका !

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 13, 2020 06:57 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 08:36 pm IST

राजस्थान में मौजूदा समय में चल रहे सियासी संकट के बीच BTP (भारतीय ट्राइबल पार्टी) ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर चेतावनी दी है।

राजस्थान के सियासी संकट के बीच अशोक गहलोत खेमे को झटका !- India TV Hindi
राजस्थान के सियासी संकट के बीच अशोक गहलोत खेमे को झटका ! Image Source : FACEBOOK/SACHIN PILOT

नई दिल्ली/राजस्थान। राजस्थान में मौजूदा समय में चल रहे सियासी संकट के बीच BTP (भारतीय ट्राइबल पार्टी) ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर चेतावनी दी है। भारतीय ट्राइबल पार्टी ने राजस्थान में अपने दोनों विधायकों को कहा है कि वे विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में भाग नहीं लेंगे। पहले इन दोनों विधायकों का समर्थन अशोक गहलोत सरकार को था। BTP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने विधायकों को इस पूरे घटनाक्रम से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अगर दोनों विधायकों ने पार्टी की ओर से जारी व्हिप को अनदेखा किया तो पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही है। ये निर्देश पार्टी ने एक पत्र जारी कर दिए हैं। दोनों विधायकों ने पहले अशोक गहलोत की सरकार को समर्थन दिया था।

Bhartiya tribal party, rajasthan crisis
Image Source : INDIA TVBhartiya tribal party letter on rajasthan crisis

इधर राजस्थान में जारी सियासी ड्रामे के ताजा अपडेट के मुताबिक, राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच बढ़ती रार के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक के बाद पार्टी विधायकों को जयपुर के होटल फेयरमोंट में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पालयट पार्टी में बगावत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सचिन पायलट के करीबी सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। 

पढ़िए राजस्थान सियासी संकट से जुड़ी अन्य खबरें: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।