1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. लड़की से चैटिंग करने पर मारपीट, पेशाब पिलाने और गंदगी खिलाने की कोशिश; चेहरे पर पोती कालिख

लड़की से चैटिंग करने पर मारपीट, पेशाब पिलाने और गंदगी खिलाने की कोशिश; चेहरे पर पोती कालिख

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Apr 14, 2026 08:32 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 08:32 pm IST

बाड़मेर में एक युवक के साथ अमानवीयता की गई। युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट और मुंह पर कालिख पोत दी। इसके बाद उसे पेशाब पिलाने और गंदगी खिलाने की कोशिश की।

चैटिंग को लेकर युवक से मारपीट। - India TV Hindi
चैटिंग को लेकर युवक से मारपीट। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की से चैटिंग करना युवक को भारी पड़ गया। सिर्फ चैटिंग की बात को लेकर युवक के साथ कुछ लोगों ने बर्बरता से मारपीट की। बदमाशों के गुट ने न सिर्फ युवक के साथ मारपीट की बल्कि उसे अपमानित किया। युवक को पेशाब पिलाने और गंदगी खिलाने की कोशिश भी की। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। 

व्हाट्सएप चैटिंग को लेकर हुआ विवाद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 26 मार्च को शिव थाना क्षेत्र में हुई थी। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि पीड़ित के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पीड़ित की एक लड़की से व्हाट्सऐप पर चैटिंग चल रही थी। इस बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। बाद में यह मामला हिंसा तक पहुंच गया।" अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि आरोपियों ने युवक को इस आरोप में निशाना बनाया कि उसके मोबाइल फोन में एक युवती की तस्वीरें थीं, जिससे वह चैट कर रहा था। 

पेशाब पिलाने और गंदगी खिलाने की कोशिश

पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपियों ने उसे पकड़ लिया, मारपीट की, चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे पेशाब पीने तथा गंदगी खाने के लिए मजबूर किया।" पुलिस के मुताबिक, घटना का एक वीडियो भी हाल में सामने आया है, जिसमें पीड़ित जमीन पर बैठा दिख रहा है, उसके चेहरे पर कालिख पोती हुई है और कुछ लोग उसका वीडियो बनाते हुए उसे जबरन गंदगी खिलाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है और शेष आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

सम्राट चौधरी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, कल सुबह लेंगे बिहार के सीएम पद की शपथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।