1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. मायके गई पत्नी, पति ने गुस्से में बेटी को उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार

मायके गई पत्नी, पति ने गुस्से में बेटी को उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 20, 2025 10:44 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 10:44 pm IST

जयपुर में एक पिता ने अपनी ही बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी और वापस नहीं आ रही थी, जिसके बाद पिता ने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया।

पिता ने की बेटी की हत्या। - India TV Hindi
पिता ने की बेटी की हत्या। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि किसी विवाद की वजह से उसकी पत्नी मायके चली गई थी। पति ने कई बार उसे वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन उसकी पत्नी वापस नहीं आ रही थी। इसी बात से नाराज होकर शख्स ने अपनी 9 साल की बेटी का गला घोंट दिया। मृतक बेटी का शव गांव के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

पत्नी के मायके जाने से था नाराज

पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना 18 दिसंबर को प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक छात्रा का शव गांव के पास ही एक झाड़ी से बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने अपनी पत्नी पर वापस लौटने का दबाव बनाने के लिए ही अपनी बेटी की हत्या की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी हफ्ता भर पहले घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। 

बेटी की हत्या कर झाड़ियों में फेंका

पुलिस ने बताया कि बीते गुरुवार को जंगल में बकरियां चराने गई बच्ची का आरोपी पिता ने पीछा किया और उसे झाड़ियों में जास लेकर उसका गला घोंट दिया। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे काफी तलाश के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने पहले भी अपनी पत्नी पर हमला किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए उसके मायके भी गया था लेकिन महिला के परिवार ने मना कर दिया।

यह भी पढ़ें- 

मां ने पैदा होते ही नवजात को अपनाने से किया इनकार, दूध पिलाने से भी किया मना; बताई हैरान कर देने वाली वजह

एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, मधुमक्खियों ने जमकर मचाया तांडव; डेढ़ घंटे लेट हुई फ्लाइट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।