1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. न्‍यूज
  4. राजस्‍थान: रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्‍याशी लक्ष्‍मण सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत

राजस्‍थान: रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्‍याशी लक्ष्‍मण सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2018 10:04 am IST,  Updated : Nov 29, 2018 01:02 pm IST

राजस्‍थान में विधानसभा चुनावों से पहले बुरी खबर आई है। अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्‍याशी लक्ष्‍मण सिंह की मौत हो गई है।

Rajasthan Election - India TV Hindi
Rajasthan Election 

राजस्‍थान में विधानसभा चुनावों से पहले बुरी खबर आई है। राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का का गुरूवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। इससे अब राज्य की 200 में से 199 सीटों पर ही सात दिसंबर को मतदान होगा। 

रामगढ़ के निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि बसपा उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का गुरूवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार के निधन होने पर चुनाव स्थगित कर दिया जाता है और भारत के चुनाव आयोग द्वारा चुनाव के लिये अगली तिथि के बारे में अधिसूचित किया जायेगा। 

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सिंह समेत कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें राजस्थान