1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. नूंह दंगों में मिला पाकिस्तानी लिंक, बॉर्डर पार बैठकर अलवर के पते से डाले जा रहे थे उन्मादी वीडियो

नूंह दंगों में मिला पाकिस्तानी लिंक, बॉर्डर पार बैठकर अलवर के पते से डाले जा रहे थे उन्मादी वीडियो

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Swayam Prakash
 Published : Aug 06, 2023 10:42 am IST,  Updated : Aug 06, 2023 10:42 am IST

राजस्थखान पुलिस ने बताया कि एहसान मेवाती नाम के शख्स ने पाकिस्तान में बैठकर अलवर के पते से नूंह में हुई हिंसा के दौरान उन्मादी वीडियो डाले थे। नूंह हिंसा को लेकर अब तक 104 एफआईआर हुई हैं और 216 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

nuh violence- India TV Hindi
नूंह हिंसा में पाकिस्तानी एंगल आया सामने Image Source : PTI

अलवर: नूंह में हुए दंगों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस को नूंह हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन भी मिला है। नूंह हिंसा में पाकिस्तानी साज़िश का लिंक सोशल मीडिया से उजागर हुआ है। पुलिस ने बताया कि एहसान मेवाती नाम के शख्स ने पाकिस्तान में बैठकर अलवर के पते से हिंसा के दौरान उन्मादी वीडियो डाले थे।

पाकिस्तान में बैठकर अलवर के पते से डाले वीडियो 

अलवर पुलिस ने जांच में पाया है कि दंगों के दौरान एहसान मेवाती पाकिस्तान से भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर रहा था, लेकिन उसका पता अलवर का था। एहसान मेवाती के ऐसे कई और भी वीडियो पोस्ट पुलिस ने आइडेंटिफाइ किए है जिनको बंद करवाया जा रहा है। बता दें कि नूंह हिंसा को लेकर अब तक 104 एफआईआर हुई हैं और 216 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं 83 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने को लेकर 24 एफआईआर की गई हैं।

राजस्थान से कल 8 लोग गिरफ्तार
इसके साथ ही बता दें कि प्रशासन ने आज हरियाणा के नूंह में तीन घंटे तक कर्फ्यू में ढील देने का निर्णय लिया है, लेकिन इंटरनेट पर अब भी पाबंदी जारी है। तो गुरूग्राम में हिंदु संगठनो और तिगरा गांव के लोगों ने सोहना में हिंसा को लेकर एक्शन के खिलाफ महापंचायत बुलाई है। नूंह की एक-एक गली कूचे में लगे सीसीटीवी कैमरे की स्कैनिंग की जा रही है, जिसमें रोज नए चेहरे सामने आ रहे हैं और उनकी हरकतों को देखते हुए एक्शन लिया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की रेड लगातार जारी है। शनिवार को हरियाणा पुलिस ने राजस्थान से नूंह दंगे के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।