1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. लव मैरिज करने पर महिला का मर्डर, शमशान घाट पर पुलिस ने जलती चिता से शव को कब्जे में लिया

लव मैरिज करने पर महिला का मर्डर, शमशान घाट पर पुलिस ने जलती चिता से शव को कब्जे में लिया

 Published : Jul 04, 2024 11:36 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 06:14 pm IST

बारां जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र के एक बैंक से विवाहिता को उसी के परिजन उठाकर ले गए और जान से मार डाला।

पति रवि के साथ...- India TV Hindi
पति रवि के साथ विवाहिता शिमला Image Source : INDIA TV

झालावाड़:झालावाड़ जिले के जावर क्षेत्र के शोरती गांव में लव मैरिज करने वाली विवाहिता की हत्या करने का आरोप उसके मायके वालों पर लगा है। आरोप है कि महिला के पिता और भाइयों ने  बारां जिले के हरनावदा क्षेत्र के एक बैंक से उसे अगवा कर लिया और मार डाला। हत्या करने के बाद परिजन शव का दाह संस्कार कर रहे थे तभी पुलिस  शमशान घाट पर पहुंची और चिता पर से शव को बाहर निकाला। हालांकि शव करीब 80 प्रतिशत जल गया था।

पिछले साल युवक से की थी लव मैरिज

पुलिस ने बताया कि शोरती निवासी 24 वर्षीय शिमला ने बांरा जिला निवासी युवक से 2023 में प्रेम विवाह कर लिया था। इसके चलते युवती के परिजन उससे नाराज चल रहे थे। गुरुवार को शिमला बाई बांरा जिले के हरनावदा शाह जी बैंक में से पैसे निकालने आई थी। युवती के पिता,भाई और मां सहित आधा दर्जन लोगों ने उसे वहां से अगवा कर लिया और उसकी हत्या कर शोरती शमशान में उसका दाह संस्कार करने लगे । लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने अदजली लाश को बाहर निकाला।

पति रवि के साथ विवाहिता शिमला
Image Source : INDIA TVपति रवि के साथ विवाहिता शिमला

जलती चिता से शव को बाहर निकाला गया

दरअसल महिला के पति रवि भील ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि थाने पर उसे भगा दिया गया। जब उसने मामले की जानकारी डीएसपी को दी तो सूचना पर झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, पुलिस उपाधीक्षक मनोहर थाना जनरैल सिंह , बांरा एसपी राजकुमार चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जलती चिता में पानी डालकर शव को बाहर निकलवाया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।  

सामने आया सीसीटीवी फुटेज

इस बीच विवाहिता को अगवा करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवती को किस तरह उसके पिता समेत चार परिजन जबरन बैंक से उठाकर अपने साथ ले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच पता चला कि पता चला है कि लड़की का बारां जिले में ही कही हत्या कर दी गई थी।  जब लड़की मर गई तो उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए जावर के शमशान घाट ले जाया गया।  

रिपोर्ट- राम मेहता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।