1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Election: राजस्थान चुनाव के मद्देनजर बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन 20 लोगों को मिला टिकट

Rajasthan Election: राजस्थान चुनाव के मद्देनजर बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन 20 लोगों को मिला टिकट

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 27, 2023 08:24 pm IST,  Updated : Oct 27, 2023 08:24 pm IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में 20 लोगों के नाम को शामिल किया गया है। बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी किया था।

Rajasthan Assembly Election 2023 BSP released the first list of candidates these 20 people got ticke- India TV Hindi
राजस्थान चुनाव के लिए बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट Image Source : PTI

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज  पार्टी (बीएसपी) ने 20 उम्मीदवारों के नामों वाली पहली सूची को जारी कर दिया है। इस लिस्ट के मुताबिक मुंडावर से पृथ्वीराज, गोगुन्दा से दलपत गरासिया, झाड़ोल से निम्बाराम भील, सलूम्बर से कन्हैयालाल मीणा, उदयपुर ग्रामीण से खेमराज कटारा, भीम से हुकमाराम, नाथद्वारा से बाबूलाल साल्वी, कुम्भलगढ़ से नारायणलाल, प्रतापगढ़ से कमल मीणा, आसपुर से दिलीप मीणा, चौरासी से विजयपाल रोत, घाटोल से बापूलाल गणावा, गढ़ी से सूर्यलाल खाट, कुशलगढ़ से हरेंद्र निमामा, मारवाड़ जंक्शन से गजरात कंवर, भादरा से रामनाथ शर्मा, लाड़नू से नियाज मोहम्मद, पोकरण से तुलसाराम, धोद से कालूराम मेहरड़ा, तारानगर से छोटूराम को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। 

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार

बता दें कि गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चनाव के मद्देनजर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी किया था। इस लिस्ट में गंगानगर से  हरीश राहेजा, रायसिंहनगर से धन्ना राम मेघवाल, भद्रा से महंत रूपनाथ, पिलानी से राजेंद्र मावर, नवलगढ़ से विजेंद्र डोटासरा, खंडेला से राजेश वर्मा, नीम का थाना से महेंद्र मांडिया, श्रीमाधोपुर से अशोक शर्मा, अम्बेर से पीएस तोमर, विद्याधरनगर से संजय बियानी, बागरू से रितू सावरिया, मुंडावर से अनिता चौधरी, थानागाजी से कैलाश मीणा, वीयर से चरनदास जाटव को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस के उम्मीदवार

वहीं कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट को जारी किया था। इस लिस्ट में नगर से वाजिब अली को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि पिछले बार वाजिब अली नगर से ही बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस बार कांग्रेस से उन्हें टिकट मिला है। तीसरी लिस्ट के मुताबिक तारानगर से नरेंद्र बुड़ानिया, रतनगढ़ से पुषाराम गोदारा, नगर से वाजिब अली, धौलपुर से शोभा रानी कुशवाहा, करौली से लखन सिंह मीणा, सूरजगढ़ से श्रवण कुमार,  बंदीकुई से गजरात खटाना, गंगापुर से रामकेश मीणा, देवली उनियारा से हरीश चंद्र मीणा, सीकर से राजेंद्र पारीक, बागरू से गंगा देवी वर्मा, मसौदा से राकेश पारीख को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।