Rajasthan Budget 2026 Updates: राजस्थान सरकार का वित्त वर्ष 2026-27 का सालाना बजट आज पेश हो रहा है। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी राज्य विधानसभा में लगातार तीसरी बार बजट पेश कर रही हैं। इस बजट को लेकर प्रदेशवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि इस बार का बजट पिछले साल से काफी बड़ा है, इसमें आम जनता के लिए कई नई राहतों की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ने जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा की है।
राज्य विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी को शुरू हुआ था। आज ठीक 11 बजे सदन में वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू हुआ। बजट का कुल साइज 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये है। अर्थव्यवस्था का आकार पिछली सरकार से 41.39 प्रतिशत बढ़ा है। प्रति व्यक्ति आय 1.68 लाख से बढ़कर 2 लाख 2 हजार के पार पहुंच जाएगी। पिछले बजट का आकार 5 लाख 37 हजार करोड़ रुपये था।
इस बजट में सरकार ने 'नया भर्ती कैलेंडर' जारी किया है। साथ ही स्किल ट्रेनिंग और प्राइवेट सेक्टर में निवेश बढ़ाकर युवाओं को नए अवसर देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा पेंशन योजनाओं में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़े ऐलान हो सकते हैं।