1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus से नौ और मौतें, 127 नए मामले सामने आए

राजस्थान में Coronavirus से नौ और मौतें, 127 नए मामले सामने आए

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 27, 2020 12:41 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 12:41 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को नौ और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 389 हो गई है।

राजस्थान में Coronavirus से नौ और मौतें, 127 नए मामले सामने आए- India TV Hindi
राजस्थान में Coronavirus से नौ और मौतें, 127 नए मामले सामने आए Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को नौ और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 389 हो गई है। इसके साथ ही 127 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 16,787 हो गयी जिनमें से 3,249 का इलाज चल रहा है।

 
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जयपुर और जोधपुर में तीन-तीन, पाली और अजमेर में एक-एक रोगी की मौत हो गई। अन्य राज्य के एक रोगी की मौत भी हुई है। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 389 हो गई है। 

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 155 है जबकि जोधपुर में 41, भरतपुर में 31, कोटा में 22, अजमेर में 16, बीकानेर में 13 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 24 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। 

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 127 नये मामले सामने आये। इनमें अलवर में 38, धौलपुर में 30, जयपुर में 13, कोटा में 12, सीकर में 10 और अजमेर के पांच मामले शामिल हैं। 

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।