1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान की जोजरी नदी में जहरीला पानी, सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, कह दी ये बड़ी बात

राजस्थान की जोजरी नदी में जहरीला पानी, सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, कह दी ये बड़ी बात

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 16, 2025 12:20 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 02:55 pm IST

राजस्थान की जोजरी नदी में जहरीले पानी का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि नदी में औद्योगिक अपशिष्ट छोड़े जाने से स्वास्थ्य एवं अन्य पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

Rajasthan jojari river supreme court- India TV Hindi
जोजरी नदी मामले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान। Image Source : PTI/X (@PRASHANT_ADVAIT)

राजस्थान की जोजरी नदी में औद्योगिक अपशिष्ट छोड़े जाने के मामले का सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आसपास की फैक्ट्रियों से निकलने वाला इंडस्ट्रियल वेस्ट सीधे नदी में गिराया जा रहा है। नतीजा, सैकड़ों गांवों का पानी दूषित हो गया है और लोगों को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल रहा है। बता दें कि जोजरी नदी में प्रदूषण और जहरीले पानी के मामले को लेकर कई दिनों से हंगामा मचा हुआ है।

CJI के पास भेजा जाएगा मामला

जोजरी नदी में प्रदूषण और जहरीले पानी के मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि मामला सीजेआई को भेजा जाए, ताकि आगे उचित आदेश दिए जा सकें। जोजरी नदी में औद्योगिक अपशिष्ट छोड़े जाने से स्वास्थ्य एवं अन्य पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री को राजस्थान नदी प्रदूषण पर जनहित याचिका दर्ज करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान वकील ने कहा- "माननीय न्यायाधीश, मुझे सुबह बुलाया गया था, और मैं उपस्थित नहीं था। इसके बाद न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने कहा- "हमने रजिस्ट्री को राजस्थान नदी प्रदूषण से संबंधित एक जनहित याचिका दर्ज करने का निर्देश दिया है। माननीय मुख्य न्यायाधीश इस पर निर्णय लेंगे और उचित आदेश पारित करेंगे।"

लोगों और पशुओं के पीने योग्य नहीं बचा पानी- कोर्ट

PTI के मुताबिक, मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा- ‘‘यह अदालत राजस्थान की मरुधरा जोजरी नदी में छोड़े जा रहे औद्योगिक अपशिष्ट के संबंध में स्वत: संज्ञान ले रही है, जहां मुख्यत: वस्त्र और टाइल्स कारखानों से भारी मात्रा में औद्योगिक अपशिष्ट छोड़ा जा रहा है, जिससे सैकड़ों गांवों में रहने वाले लोगों और पशुओं के लिए जल पीने योग्य नहीं रह गया है।’’

जानें जोजरी नदी के बारे में

आपतो बता दें कि जोजरी नदी राजस्थान के नागौर जिले के पोंडलू गांव के समीप से निकलती है। जानकारी के मुताबिक, जोजरी नदी की लंबाई करीब 83 किलोमीटर है और जोधपुर और बाड़मेर जिलों से होकर बहते हुए लूनी नदी में मिल जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, जोधपुर के पास में औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले कचरे से इस नदी में काफी प्रदूषण होता है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: 4 मृतकों के अंतिम संस्कार में पहुंचे 7 युवक नदी में डूबे, 2 की मौके पर मौत, एक लापता

सरकारी टीचर बना हत्यारा, शादीशुदा प्रेमिका पर लोहे की रॉड से हमला कर सुलाई मौत की नींद; अब हुए कई खुलासे

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।