1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. मुस्कान को काटा, सिर और हाथ जोधपुर में, तो धड़ को फेंका बीकानेर, पुलिस ने मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाई

मुस्कान को काटा, सिर और हाथ जोधपुर में, तो धड़ को फेंका बीकानेर, पुलिस ने मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाई

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 21, 2024 07:19 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 07:19 pm IST

राजस्थान पुलिस ने जोधपुर-बीकानेर की मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है। दरअसल पुलिस ने मृतक महिला मुस्कान के शव का पता लगा लिया है। इस बाबत जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था।

rajasthan murder Mystery muskan killed in live in relationship rajasthan police- India TV Hindi
आरोपी संगीता और विकास Image Source : INDIA TV

जोधपुर में महिला की मर्डर मिस्ट्री में बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल पुलिस द्वारा 5 दिन तक की गई तहकीकात के बाद पुलिस ने एक परत से पर्दा उठा दिया है। एसपी तेजस्वनी गौतम ने प्रेस वार्ता करते हुए इस बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस मर्डर के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास मान और उसकी गर्लफ्रेंड संगीता को गिरफ्तार किया। संगीता और विकास ने मिलकर मुस्कान की हत्या की। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने पहले तो गला दबाकर मुस्कान की हत्या की। फिर मुस्कान के शव को काटा। इसके बाद धड़ को आरोपियों ने बीकानेर में फेंका और सिर और हाथ को जोधपुर में। बताया जा रहा है कि पाली के शंकर नगर निवासी मोहम्मद रफीक की पत्नी मुस्कान तथा आरोपी विकास व संगीता मित्र थे।

लिवइन रिश्ते में डाला खलल, तो कर दी हत्या

पुलिस ने कहा कि विकास और संगीता लिवइन में रहते थे। उनका लिवइन में रहना मुस्कान को पसंद नहीं था। मुस्कान इसे लेकर दोनों के बीच दखल दे रही थी। मुस्कान की दखल विकास और संगीता को पसंद नहीं था। मुस्कान, संगीता को अपनी बड़ी बहन मानती थी। इसी कारण मुस्कान को रास्ते से हटाने के लिए विकास और संगीता ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर दिया है। एसपी ने कहा कि यह अब तक का सबसे चुनौती भरा केस है। आरोपी पुलिस की कस्टडी में हैं। 

पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

जानकारी के मुताबिक विकास टूर एंड ट्रैवल का काम किया करता था। इस मामले की गुत्थी को सुलझाने में एसएसपी दीपक शर्मा, आईपीएस रमेश, थानाधिकारी सुरेंद्र पचार, परमेश्वर सुथार, कुलदीप चारण सहित डीएसटी और साइबर टीम ने भी अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि इससे पहले जोधपुर के बिलाड़ा में एक महिला की और दो मासूम बच्चियों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की जांच में यह बात सामने आई कि जल्दी अमीर बनने की चाहत में आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।