1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के डिप्टी CM बैरवा को जान से मारने की धमकी, इस जगह मिला नंबर का लोकेशन

राजस्थान के डिप्टी CM बैरवा को जान से मारने की धमकी, इस जगह मिला नंबर का लोकेशन

 Published : Mar 27, 2025 06:31 am IST,  Updated : Mar 27, 2025 07:18 am IST

राजस्थान के डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी दी गई है। जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को धमकी।- India TV Hindi
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को धमकी। Image Source : X (@DRPREMBAIRWA)

राजस्थान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी दी गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, राजधानी जयपुर के पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर के डिप्टी सीएम बैरवा को जान से मारने की धमकी दी गई है। आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाली घटना के बारे नें सबकुछ।

जयपुर सेंट्रल जेल से आया कॉल

जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने डिप्टी सीएम बैरवा को लेकर मिली धमकी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि धमकी भरा ये फोन कॉल किसी अज्ञात नंबर से आया था। कॉल पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी दी गई। मोबाइल नंबर की लोकेशन जयपुर सेंट्रल जेल में पाई गई। जेल विभाग को इसकी सूचना देकर जांच शुरू कर दी गई है।

कौन हैं प्रेमचंद बैरवा?

प्रेमचंद बैरवा जयपुर के पास की विधानसभा सीट ‘दूदू’ से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने चुनाव कांग्रेस के धाकड़ नेता बाबूलाल नागर के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी। प्रेमचंद बैरवा राजस्थान के उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री का पद भी संभाल रहे हैं। बैरवा को राजस्थान का डिप्टी सीएम घोषित कर बीजेपी ने सोशल इंजीनियरिंग का उदाहरण पेश किया है। बैरवा या बेरवा राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश और दिल्ली में रहने वाली अनुसूचित जाति है। सीएम के पद पर ब्राह्मण, डिप्टी सीएम के पद पर पूर्व राजघराने की दीया कुमारी और एक अनुसूचित जाति के चेहरे को पेश कर बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है।

ये भी पढ़ें- फिल्मी स्टाइल में 14 युवाओं के साथ नौकरी के नाम पर हो गई ठगी, फर्जी IAS बन आरोपियों ने ऐसे दिया झांसा

राजस्थान हाईकोर्ट को मिले 4 नए जज, इन सीनियर वकीलों को बनाया गया न्यायधीश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।