1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 339 नये मामले, संक्रमण से पांच और मौत

राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 339 नये मामले, संक्रमण से पांच और मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2020 01:42 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 01:42 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 339 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 32673 हो गयी जिनमें से 8587 रोगी उपचाराधीन हैं।

Rajasthan's Covid-19 Tally Reaches 32673, Death Toll Rises to 588- India TV Hindi
Rajasthan's Covid-19 Tally Reaches 32673, Death Toll Rises to 588 Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 339 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 32673 हो गयी जिनमें से 8587 रोगी उपचाराधीन हैं। वहीं बृहस्पतिवार को पांच और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 588 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पाली में दो, जालोर, जोधपुर व नागौर में एक-एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। 

Related Stories

जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 179 हो गयी है जबकि जोधपुर में 74, भरतपुर में 46, कोटा में 30, अजमेर में 28, बीकानेर में 27, पाली में 24, नागौर में 21 धौलपुर में 15 व उदयपुर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 34 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 339 नये मामले सामने आये। इनमें जोधपुर में 105, अलवर में 92, जयपुर में 51, कोटा में 41, अजमेर में 30 नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।