1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर में पेपर लीक के मास्टरमाइंड के कोचिंग सेंटर पर चला बुलडोजर, धराशायी हुई बिल्डिंग; देखें VIDEO

जयपुर में पेपर लीक के मास्टरमाइंड के कोचिंग सेंटर पर चला बुलडोजर, धराशायी हुई बिल्डिंग; देखें VIDEO

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 09, 2023 11:22 am IST,  Updated : Jan 09, 2023 12:08 pm IST

जयपुर में पेपर लीक गिरोह के सरगना सुरेश ढाका के अवैध कोचिंग सेंटर पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। जेडीए प्रशासन ने इमारत को जमींदोज कर दिया है। इसी कोचिंग सेंटर से ही पेपर लीक होने का आरोप है।

adhigam coaching center jaipur - India TV Hindi
पेपर लीक माफिया के कोचिंग सेंटर पर चला बुलडोजर Image Source : TWITTER

जयपुर: राजस्थान में सेकेंड ग्रेड टीचर परीक्षा पेपर लीक केस में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। जयपुर में अवैध कोचिंग सेंटर पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। जेडीए प्रशासन ने इमारत को जमींदोज कर दिया है। बता दें कि कोचिंग सेंटर से ही पेपर लीक होने का आरोप है। पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी सुरेश ढाका और भूपेंद्रसारण अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पेपर लीक गिरोह का सरगना है सुरेश ढाका

जांच पड़ताल में सामने आया कि पेपर लीक गिरोह का सरगना सुरेश ढाका है। उसका जयपुर में अधिगम नाम से कोचिंग सेंटर है, उसके अवैध हिस्से को ढहाने के लिए सरकार ने बुलडोजर चला दिया है। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई को देखने के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस मामले को लेकर जयपुर विकास प्राधिकरण ने हाल ही में कोचिंग संचालक और बिल्डिंग मालिक को नोटिस थमाया था।

jaipur
Image Source : TWITTERकोचिंग सेंटर पर चला बुलडोजर

बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पिछले महीने शिक्षक भर्ती के सामान्य ज्ञान की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में हाल ही कोचिंग सेंटर के 6 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। पुलिस एक्शन के बाद अब जेडीए ने भी एक्शन लिया है।

अब तक 55 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
पेपर लीक मामले में गहलोत सरकार अब तक 55 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछली 16 भर्ती परीक्षाओं में नकल के आरोपों से घिरी गहलोत सरकार अपनी साख बचाने में लगी है। जयपुर में बुलडोजर की कार्रवाई कार्रवाई भी सरकार की इसी रणनीति के तहत बताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।