1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के इन जिलों में धूलभरी आंधी के साथ होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

राजस्थान के इन जिलों में धूलभरी आंधी के साथ होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2022 03:44 pm IST,  Updated : Apr 16, 2022 03:44 pm IST

राजस्थान में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान फलोदी में 43 डिग्री एवं कोटा में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अनेक इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

rainfall forecast in rajasthan- India TV Hindi
rainfall forecast in rajasthan Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

जयपुर: राजस्थान में जारी गर्मी के दौर के बीच मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ अंधड़ और बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार आगामी 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने से 17 अप्रैल को बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर एवं चूरू जिलों में दोपहर के बाद एक बार पुनः मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी चलने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से अंधड़ चलने तथा बूंदाबांदी होने की संभावना है।

इसके अलावा, राज्य के बाकी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। वहीं, तापमान में आगामी 48 घंटों में हल्की बढ़ोतरी होने और कहीं-कहीं भीषण गर्मी की परिस्थिति बने रहने की संभावना है।

राज्य में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान फलोदी में 43 डिग्री एवं कोटा में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अनेक इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।