1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. गैंगस्टर रोहित गोदारा का आलीशान घर रात के अंधेरे में किसने गिराया? IG बोले- 'गैंगस्टर का नाम कभी सुना नहीं, कोई जेबकतरा हो तो पता नहीं'

गैंगस्टर रोहित गोदारा का आलीशान घर रात के अंधेरे में किसने गिराया? IG बोले- 'गैंगस्टर का नाम कभी सुना नहीं, कोई जेबकतरा हो तो पता नहीं'

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jul 14, 2026 04:55 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 05:22 pm IST

राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीकानेर के लूणकरणसर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के पुश्तैनी घर का एक बड़ा हिस्सा अज्ञात लोगों ने गिरा दिया। उन्होंने बताया कि जब रात में यह घटना हुई, तो घर पर कोई मौजूद नहीं था।

गैंगस्टर रोहित गोदारा का पुश्तैनी घर- India TV Hindi
गैंगस्टर रोहित गोदारा का पुश्तैनी घर Image Source : REPORTER

बीकानेर में  गैंगस्टर रोहित गोदारा का आलीशान घर पर किसी ने रात के अंधेरे में बुलडोजर चलाकर मकान को तोड़ दिया है। सुबह होते-होते यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई और लोग घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने में जुटे है। जानकारी के अनुसार, लूणकरणसर स्थित गोदारा के मकान पर देर रात अज्ञात लोगों द्वारा जेसीबी से कुछ हिस्सों को तोड़े जाने की बात सामने आई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गैंगस्टर के मकान को किसने और किस उद्देश्य से तोड़ा है।

आई बोले- रोहित गोदारा कौन है? मुझे पता नहीं है

मामले ने उस समय और रहस्य का रूप ले लिया जब प्रशासन ने साफ तौर पर इस कार्रवाई में अपनी किसी भी तरह की भूमिका होने से इनकार कर दिया। जब हमने घटना को लेकर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश से जानकारी चाही तो उनका जबाब बड़ा हैरान करने वाला था। आईजी ने कहा कि रोहित गोदारा कौन है.. मुझे पता नहीं है। मैने इस गैंगस्टर का नाम सुना नहीं। कोई जेबकतरा हो तो पता नहीं। मेरे पास कोई रिपोर्ट नहीं आई है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो पीड़ित मुकदमा दर्ज करवाए। उन्होंने कहा कि उनके रेंज में 100 से अधिक भगौड़े हैं। 

पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी

प्रशासन ने इस घटना से खुद को अलग कर लिया है और कहा है कि किसी भी सरकारी विभाग या प्रशासनिक एजेंसी ने यह तोड़-फोड़ नहीं की है। घटना के पीछे का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं है। बीकानेर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल (IG) ओम प्रकाश ने कहा, "पुलिस और प्रशासन ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की है। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि घर किसने गिराया। अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत दर्ज कराता है, तो हम मामले की जांच करेंगे।"

फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हैं। मकान के मलबे के बीच खड़े सवालों के जवाब अभी बाकी हैं, लेकिन लूणकरणसर में हुई यह घटना पूरे जिले में चर्चा और रहस्य का केंद्र बनी हुई है। 
 
यहां देखें वीडियो

कौन है रोहित गोदारा?

गैंगस्टर रोहित गोदारा बीकानेर का रहने वाला है। वह लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग का कथित तौर पर सदस्य है। गोदारा भारत में हत्या, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली और डकैती समेत 32 से ज़्यादा आपराधिक मामलों में वांछित है। जांच एजेंसियों का कहना है कि वह 2022 में पवन कुमार के नाम से बने नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भारत से भाग गया था और माना जाता है कि वह विदेश से ही अपना नेटवर्क चला रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग का शूटर भी गिरफ्तार किया था

रिपोर्ट- भवानी जोशी, बीकानेर

ये भी पढ़ेंः बेटे ने की मां की हत्या, बहन-बहनोई को फोन कर बताया; पिता की जगह PWD में कर रहा था नौकरी

राजस्थान में परिवार को बंधक बनाकर हुई सनसनीखेज डकैती का खुलासा, यूपी की अंतर्राज्यीय गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।