1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. महिला ने हथौड़े से वार कर पति को मार डाला, बेटे की मदद से शव को कचरे में फेंका, फिर लगा दी आग

महिला ने हथौड़े से वार कर पति को मार डाला, बेटे की मदद से शव को कचरे में फेंका, फिर लगा दी आग

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 03, 2026 07:13 am IST,  Updated : Apr 03, 2026 07:16 am IST

जयपुर में एक महिला ने पति को मार डाला और कचरे के ढेर में शव फेंककर आग लगा दी। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि उसका पति रोजाना उससे लड़ाई करता था।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

जयपुरः राजस्थान के जयपुर में एक महिला को उसी के पति के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने पति की हत्या कर बेटे की मदद से शव को कचरे में फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक, घरेलू कलह के कारण एक महिला ने गुस्से में आकर हथौड़े से वार कर अपने पति की हत्या कर दी और उसके बाद नाबालिग बेटे की मदद से शव को कचरे में फेंक कर पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 

बंगाल के मालदा का रहने वाला था मृतक

पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि मृतक की पहचान 34 वर्षीय शेख हसन के रूप में हुई है और वह रिद्धि-सिद्धि नगर, खोरा बीसल गांव का निवासी था। उन्होंने बताया कि शेख हसन पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला था और वह जयपुर में परिवार के साथ रहकर कचरा बीनने का काम करता था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतक की पहचान के बाद पुलिस टीम उसके घर पहुंची और पत्नी से पूछताछ की तो वह घबरा गई, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। 

शव को कूड़े के ढेर में फेंका और लगा दी आग

प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपी पत्नी ने खुलासा किया कि उसका पति रोजाना शराब के नशे में घर आकर उससे मारपीट करता था। आरोपी पत्नी ने बताया कि बुधवार रात भी विवाद हुआ, जिसमें गुस्से में आकर उसने हथौड़े से वार कर दिया और उसके पति की वहीं मौत हो गई। महिला ने बताया कि इसके बाद उसने अपने बेटे के साथ मिलकर शव को कचरा गाड़ी में डालकर निवारू रोड स्थित एक खाली भूखंड में फेंक दिया और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।