1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. महिला ने पति की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, खुद कुएं में कूदी

महिला ने पति की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, खुद कुएं में कूदी

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 19, 2025 06:44 pm IST,  Updated : Dec 19, 2025 06:44 pm IST

चित्तौड़गढ़ में एक महिला ने पति की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद महिला कुएं में कूद गई और जान देने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों ने महिला को बाहर निकाल लिया।

महिला की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या।- India TV Hindi
महिला की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

जयपुर: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पति की हत्या करने के बाद महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना रावतभाटा पुलिस थाने के तमलाव गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को गांव वालों ने कुएं से निकाला और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

पति की हत्या के बाद कुएं में कूदी महिला

पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि आरोपी लाड बाई ने अपने पति मोहन गुर्जर (45) पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पति की हत्या के बाद लाड बाई बंजारा बस्ती के पास महिला एक कुएं में कूद गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने बताया कि मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मीणा ने बताया कि पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है।

पाली में शख्स ने की आत्महत्या

एक अन्य घटना में पाली जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि यह घटना बगड़ी नगर थाना क्षेत्र में हुई, जहां खोखरा गांव के रहने वाले राम लाल ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि परिवार ने फसल बोने के लिए खेत ठेके पर लिया हुआ था और परिवार खेत में बनी दो झोपड़ियों में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, रामलाल की मां ने सुबह उसे चाय पीने के लिए आवाज दी लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया और जब वह काफी देर तक नहीं आया तो मां झोपड़ी में गईं और उसे मृत पाया, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

कोहराम मचाने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, घरों के अंदर तक घुस जाता था, 6 घंटे तक चला रेस्क्यू

कानपुर में दर्दनाक हादसा, युवक को 70 मीटर तक घसीटता गया डंपर; CCTV फुटेज आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।