1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. बुधवार मिथुन-सिंह समेत 4 राशियों के लिए लाएगा सौगात, सफलता और खुशियों से भरा रहेगा दिन, ये हैं आज की लकी राशियां

बुधवार मिथुन-सिंह समेत 4 राशियों के लिए लाएगा सौगात, सफलता और खुशियों से भरा रहेगा दिन, ये हैं आज की लकी राशियां

 Written By: Arti Azad
 Published : Sep 01, 2026 05:38 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 06:25 am IST

बुधवार का दिन 4 राशि के लिए दिन काफी शानदार रहने वाला है। किसी को कारोबार में फायदा मिलेगा तो किसी को नौकरी में तरक्की या नया अवसर मिल सकता है। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। जानिए इन चारों राशियों के लिए 2 सितंबर का दिन कैसा रहेगा।

aaj ki bhagyashli rashiyan, आज की भाग्यशाली राशियां, आज की लकी राशियां- India TV Hindi
आज की लकी राशियां Image Source : PINTEREST

2 सितंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों में से कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति के चलते इन जातकों को करियर, कारोबार, पढ़ाई और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होने के साथ सफलता की राह भी आसान हो सकती है। आइए जानते हैं आज की भाग्यशाली राशियों में क्या आपकी राशि भी शामिल हैं। आचार्य इंदु प्रकाश बता रहे हैं आज की लकी राशियों का राशिफल। 

  1. मिथुन राशि: आपके लिए दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को बिक्री बढ़ने का लाभ मिल सकता है। जॉब वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा, प्रमोशन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से अटके कारोबारी काम पूरे होने से मन हल्का महसूस करेंगे। घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों को भी सफलता मिल सकती है। 
  2. सिंह राशि: बुधवार का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। इस राशि वाले अपने लक्ष्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कोचिंग, पढ़ाई से जुड़ा नया कदम फायदेमंद हो सकता है। पर्यटन क्षेत्र में काम करने वालों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। होटल मैनेजमेंट के छात्रों को नौकरी का अच्छा ऑफर मिलने के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या पद मिल सकता है।
  3. कन्या राशि: आपके लिए बुधवार का दिन नई उम्मीद लेकर आएगा। ऑफिस में आपकी मेहनत और काम करने के तरीके को देखते हुए इंक्रीमेंट की संभावना बन सकती है। नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने के संकेत हैं। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। साथी के साथ घूमने या उपहार देने का अवसर मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।
  4. मीन राशि: बुधवार का दिन बेहद शानदार रह सकता है। सामाजिक स्तर पर आपके काम की सराहना होगी और लोगों के बीच आपकी छवि बेहतर बनेगी। घर की सजावट से जुड़ा कोई काम परिवार की सलाह से पूरा कर सकते हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा का अवसर बन सकता है। मानसिक रूप से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी प्रेम बना रहेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: सितंबर में इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी से धन और सेहत तक हर मोर्चे पर रहें सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।