1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 8 June 2026 Rashifal: आज इन 4 राशि वालों को मिलेगा ग्रह-नक्षत्रों का साथ, खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, यहां पढ़ें सोमवार का दैनिक राशिफल

8 June 2026 Rashifal: आज इन 4 राशि वालों को मिलेगा ग्रह-नक्षत्रों का साथ, खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, यहां पढ़ें सोमवार का दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 08, 2026 06:16 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 07:58 am IST

8 June 2026 Rashifal: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं कि आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

आज का दैनिक राशिफल- India TV Hindi
आज का दैनिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 8 June 2026: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आज सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक विष्कुंभ योग रहेगा, उसके बाद प्रीति योग लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज शाम 5 बजकर 42 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में गोचर करेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 जून 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन आनन्द से भरा रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी। आपके बिजनेस का विस्तार होगा। अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। आप अपने आपको भाग्यशाली अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको प्यार और सम्मान मिलेगा।

  • शुभ रंग- मैरुन
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि: 

आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आपके घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते है। कार्यक्षेत्र में आप मेहनत से अपनी पहचान बनाएंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। मीडिया संचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आपको व्यापार में अनुभवी लोगों का पूरा सहयोग मिलने के योग हैं।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि: 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। बड़े स्तर पर आपको धन लाभ की संभावना है। नौकरी में आपको पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान मिलने के योग हैं। इस दौरान आप किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि:

आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आज आप अपनी मेहनत से सभी समस्याओं का समाधान निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके अनुकूल होगी। बिजनेस में लिए गए फैसले अपने तक ही रखे, अन्यथा विरोधी रुकावट डाल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आज आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। जिससे आपको अपनी योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

सिंह राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद जीवन का अनुभव करेंगे। घर परिवार में प्रेम, सौहार्द बना रहेगा। व्यापारियों के लिए बेहतरीन समय है। बड़े ऑर्डर मिलने से आपके व्यापार में तरक्की होगी। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। किसी सामाजिक कार्य में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपके नये लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। नई-नई जानकारियां पाएंगे। कुछ नया करने के लिए उत्साहित रहेंगे। एक्टिंग म्यूजिक जैसे क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप अपने बच्चों और जीवनसाथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने जाएंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि: 

आज आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों के साथ होगी। आज आप नई नौकरी ज्वॉइन कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता कार्यस्थल पर लोगों को प्रभावित करेगी। आपको सबका सपोर्ट मिलेगा। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घरेलू सुख सुविधाएं बढ़ेंगी । आज आप अपने दोस्त के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। व्यापारी वर्ग को किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से फायदा होगा। आज संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपके घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आप आनंदित महसूस करेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप कहीं घूमने या तीर्थ यात्रा पर भी जाने का प्लान बना सकते है। आज आप कोई नवीन योजना बनाने में सफल रहेंगे। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में भी सहयोग करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर से जुड़े लोगों के लिए लाभ की संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज हर कार्य में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी आर्थिक दशा अनुकूल रहेगी। आकस्मिक यात्रा के योग हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। सरकारी सेवा से जुड़े लोग कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज ना करें। अपने व्यवहार को मधुर बनाएं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि: 

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। आज कोई बड़ी चीज खरीदने का मन बना सकते हैं। आपका मन अध्यात्म में लगेगा। जिससे आपको शांति मिलेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए बेहतर समय है। करियर में अनुकूल अवसर मिलने की संभावना है। आपसी सहयोग से व्यापार में लाभ मिलेगा आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप किसी अच्छे कार्य के लिए डोनेशन देंगे। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि: 

आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इसका प्रभाव आपके जीवन पर सकारात्मक रहेगा। आज आप पहले से ज्यादा स्वास्थ्य महसूस करेंगे। आप अपने मनचाहे क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन भी करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लेखन और कला से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलने के योग हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। दोस्तों के साथ समय बिताने से रिश्ते सुधरेंगे। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि: 

आज आपका दिन सुखद रहेगा। आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में सुधार आयेगा। नौकरी में मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के योग हैं। आपको ऑफिस में अपने काम के प्रति सम्मान मिलेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। संतान के लिए कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान की तरक्की से समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सेहत संबंधी समस्या का डॉक्टर से सलाह लेंगे। मेडिटेशन और योग करने से फिट एंड फाइन रहेंगे। 

  • शुभ रंग- केसरिया 
  • शुभ अंक- 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Adhik Maas Shivratri 2026: अधिक मास शिवरात्रि पर 27 साल बाद बन रहा है महासंयोग, महादेव की पूजा से बिल्कुल भी न चूकें, नोट कर लें डेट, योग और मुहूर्त

Panchang 8 June 2026: सोमवार को शुक्र कर्क राशि में करेंगे गोचर, जानें राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।