1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 12 December 2022: इन 4 राशि वालों को बिजनेस में होगा फायदा ही फायदा, सफलता चूमेगी कदम

Aaj Ka Rashifal 12 December 2022: इन 4 राशि वालों को बिजनेस में होगा फायदा ही फायदा, सफलता चूमेगी कदम

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Dec 12, 2022 05:30 am IST,  Updated : Dec 12, 2022 05:30 am IST

Aaj Ka Rashifal 12 December 2022: मशहूर ज्योतिषी आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Aaj Ka Rashifal 12 December 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 12 December 2022 Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 12 December 2022: आज पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन पार कर के अगले दिन सुबह 6 बजकर 7 मिनट तक ऐन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 36 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। आज रात 11 बजकर 36 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज बुधदेव, पूर्वाषाढा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

Mesh
Image Source : INDIA TVMesh

मेष राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप ऑफिस में अपना चमत्कारी प्रभाव दिखाने वाले हैं, कोई बहुत ही झंझट भरा काम बड़ी आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे और आप अपने काम से बॉस के खास बन जायेगें। आज बेवजह के खर्चों से बचें क्योंकि थोड़ा थोड़ा करके काफी लम्बा खर्चा हो सकता है। आज जीवन साथी से कोई उपहार मिलने वाला है। बच्चों की उपलब्धियों से समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है बच्चों की तरक्की को नजर से बचाने के लिए थोड़ी सी फिटकरी बच्चों पर वारकर गर्म तवे पर रख दे ठंडा होने पर घर के बहार फेंक दे। 

शुभ रंग- ब्राउन 

शुभ अंक- 5

वृष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका आध्यात्मिक लोगों से संपर्क होगा इसके साथ ही आज आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी स्ट्रांग योग बन रहा है। गुरु की कृपा से आज थोड़े से प्रयास से बड़ी उपलब्धि हासिल हो जायेगी। राजनीती में बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। आज आपकी देर शाम दोस्तों के साथ मीटिंग हो सकती है, इससे आपको कोई बड़ा लाभ भी होगा। अब आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए बेहतर होगा की सुबह-सुबह योग करनें की आदत डालें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है और अब जल्द ही आपकी आमदनी फिक्स हो जाएगी। परिवारजनों के साथ किसी पर्यटन-स्थल पर घूमने जाने वाले है। आपको सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी।

शुभ रंग- लाल 
शुभ अंक- 9

मिथुन राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी चतुराई से बिजनेस को तीव्र गति से दौड़ा देंगे जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे और आप मालामाल हो जायेगे। आज परिवार के खर्चों में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग रंगमंच से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करने का वक्त आ गया है और प्रभु की कृपा से सफलतापूर्वक आप अपनी इस जिम्मेदारी को पूरा भी कर लेगे। अपना व अपनों का ख़ास ख्याल रखें।

शुभ रंग- काला 
शुभ अंक- 3

Kark
Image Source : INDIA TVKark

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण करके आप सफलता हासिल कर लेंगे। आज प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े बड़े फैसले हो सकते हैं जिसमें आपको आज कुछ परेशानी का सामना करना पड सकता है। स्वास्थ्य पर आज सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। भविष्य की चिंता आपको लगातार सताती रहेगी लक्ष्मी जी को श्रंगार का समान अर्पित करने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

शुभ रंग- पीला 
शुभ अंक- 7

सिंह राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आप सफलता पूर्वक उसे निपटाने की पूरी भरपूर कोशिश करेंगे। आज आपकी कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में नए अनुभव मिलने की सम्भावना है। आज आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे. जल्द ही नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा। घरेलू जीवन में सामंजस्यपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। आज आपका सारा पुराना उधार चुकता हो जायेगा साझेदारी के व्यवसाय से बचें इससे आपको लाभ कम तनाव अधिक हो सकता है।

शुभ रंग- गोल्डन 
शुभ अंक- 3

Kanya
Image Source : INDIA TVKanya

कन्या राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किस्मत आपका साथ देने वाली है, हो सकता है आपको कोई ख़ुशख़बरी भी मिले। कार्यक्षेत्र में आपको मिला-जुला परिणाम प्राप्त होगा। इस राशि वालें स्टूडेंट्स को उनके सीनियर्स से भरपूर मदद मिलेगी। जीवनसाथी के नज़रिये को समझकर व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझाएगे तो दोनों में अच्छी अंडरस्टैंडिंग डेवलप होगी। लम्बे समय से अटके मुआवज़े का पैसा आज आपको मिल जाएगा। आज आप रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी में व्यस्त रहेगें। पूजा स्थल में सफेद शंख की स्थापना करके उसकी नियमित पूजा करने से आर्थिक उन्नति होगी।

शुभ रंग- मजेंटा 
शुभ अंक- 4

तुला राशि

आज आपका दिन खास होने वाला है। आज कन्याओं को भोजन सामग्री बाँटने से पारिवारिक सुख बढ़ेगा। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर नाराज़ होने से बचें। आज कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आपसे संपर्क कर सकता है, कोई राज की बात पता चल सकती है। आप दूसरों पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते है लोग आपके भोले पन का फायदा ना उठा पायें इसके लिए किसी के साथ जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको पछताना पड़ सकता है।

शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप अपने भाई के किसी महत्वपूर्ण कार्य में मदद करेंगे। आज आपको अपने दोस्तों के साथ कही घूमने का अवसर मिलेगा। आज अपना पसंदीदा काम निपटाने की योजना बना सकते हैं साथ ही दूसरों की मदद के किसी काम से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिगड़े काम सुधारने में किसी की मदद लेंगे। नौकरी के लिहाज से दिन काफी ठीक रहेगा साथ ही काम में मन लगेगा और उत्साह भी बढ़ेगा। आज किसी से आर्थिक लेन-देन में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज पीले चावल बनाकर गरीबों में बांटने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

शुभ रंग- सिल्वर 
शुभ अंक- 6

Dhanu
Image Source : INDIA TVDhanu

धनु राशि

वालों आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आया है। आज बनायी गयी व्यापार से सम्बंधित नई योजनाएँ काफी आकर्षक साबित होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया भी साबित होगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं आगे चलकर मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आज लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। नया कंप्यूटर खरीदने का कोई विचार है तो आज का दिन अच्छा है साथ ही इससे आपको फायदा भी होगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है । संतान से गुड न्यूज़ मिलने के आसार हैं । शाम के समय आटे का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं।

शुभ रंग- मरून 
शुभ अंक- 2

Makar
Image Source : INDIA TVMakar

मकर राशि

आज आपका दिन नार्मल रहेगा। लोगों के लिए आज दौड़-भाग भरी तनावपूर्ण आकस्मिक यात्रा हो सकती है । आपके जीवनसाथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। बेरोजगारों को अभी और भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन जल्द ही सफलता मिलेगी । आज आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे इस ऊर्जा का प्रयोग अपने अध्यात्मिक विकास के लिए करेंगे तो मानसिक शांति महसूस होगी। आज लवमेट के साथ आप अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- सैफ्रॉन 
शुभ अंक- 8

Kumbha
Image Source : INDIA TVKumbha

कुभ राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपनी इच्छा से आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। आपकी आज कोई नई योजना पूरी होगी उससे फायदा भी मिलेगा। आज आपकी आय में इज़ाफ़ा होने की सम्भावना प्रबल है। क़ारोबार के लिए आप अनुभवी लोगों से राय मश्वरा करेंगे तो सफलता आपके क़दमों में होगी और लोगो में आपकी अलग पहचान बनेगी । इस सिलसिले में आपका एक नेटवर्क भी बन सकता है।

शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ अंक - 5

मीन राशि

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। हर जरूरी बात अपने जीवनसाथी से जरुर शेयर करें जिससे टेंशन खत्म होगी और नए आइडिया भी सामने आ सकते हैं। किसी काम की जिद करेंगे तो काम बिगड़ सकता है। आज किसी शुभ समाचार के मिलने से घर का वातावरण ख़ुश मिजाज़ रहेगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम रुका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें।

शुभ रंग- पीच 
शुभ अंक- 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सूर्य के धनु राशि में गोचर करते ही कन्या सहित ये 4 राशि के जातक चखेंगे सफलता का स्वाद, होगा अपार धन लाभ, देखें लिस्ट

जिन लड़कियों में होता है ये गुण ससुराल में होता है उनका बहुत मान, खुल जाती है पति की सोई हुई किस्मत

Somwar Upay: पैसों की तंगी ने आपको भी कर दिया है कंगाल, तो सोमवार के दिन पीपल के पेड़ से जुड़ा करें ये उपाय, मिलेगी अपार सफलता

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।