1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 17 October 2022: इस हफ्ते चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 17 October 2022: इस हफ्ते चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Yadav
 Published : Oct 17, 2022 05:30 am IST,  Updated : Oct 17, 2022 05:30 am IST

Aaj Ka Rashifal 17 October 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 17 अक्टूबर को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 17 October 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 17 October 2022 Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 17 October 2022: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जायेगी। आज शाम 4 बजकर 2 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के अगली सुबह 5 बजकर 13 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का रास्ता आज ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में अपना सहयोग करेंगे । इस राशि के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन व्यस्तता से भरा होगा। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

शुभ रंग- ब्राउन 

शुभ अंक- 3

वृष राशि (Taurus)

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस होने की संभावना बन रही है। आपके क्रोध से कोई बना हुआ काम।। बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूरा कण्ट्रोल रखना चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आपको बचना चाहिए, थोड़ा सोच-विचार करना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- हरा 
शुभ अंक- 7

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, ज्यादा समय अध्ययन में गुजरेगा। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- लाल  
शुभ अंक- 2

kark rashi
Image Source : INDIA TVkark rashi

कर्क राशि  (Cancer)

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर के क्षेत्र में भी आपको अपने गुरु का सहयोग मिलेगा आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए । आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं।

Vastu Tips: दिशाओं से होता है देवी-देवता का संबंध, जानें किस दिशा के लिए करें किस देवता की पूजा

 

शुभ रंग- पीला 
शुभ अंक- 3

singh rashi
Image Source : INDIA TVsingh rashi

सिंह राशि  (Leo)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा।

शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ अंक- 2

Kanya rashi
Image Source : INDIA TVKanya rashi

कन्या राशि  (Virgo)

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। सही योजना के तहत। आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- पर्पल 
शुभ अंक- 2

Vastu Tips: अगर इस दिशा में बनवाएंगे टॉयलेट तो घर में छाएगी उदासी, खुशियां फेर लेंगी मुंह

 

तुला राशि  (Libra)

आज आपका दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा हो सकता है। आप पिछले छूटे कामों को पूरा करने में बिजी रहेंगे। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। साथ ही किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा। इस राशि की बिजनेस वीमेन किसी बड़े होटल में अपनी डील फाइनल कर सकती हैं। आज माताएं अपने बच्चों के लिए नई डिश बनाकर खिला सकती हैं जिससे परिवार में हर्ष उल्लास का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग- मरून 
शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि  (Scorpio)

आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियाँ लाया है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के लिए आज का दिन बढ़िया है। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। बाहर के ऑयली खाने से परहेज करें।

शुभ रंग- काला 
शुभ अंक- 5

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद।। लाभ का योग बना रहेगा। बेवजह की भाग दौड़ से बचें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा। आज करियर में आपको।।। कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। महिलाएँ अपने बच्चों के साथ बेहतर समय बिताएगी। दोनों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ रंग- पीला 
शुभ अंक- 8

Makar rashi
Image Source : INDIA TVMakar rashi

मकर राशि (Capricorn)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के जो लोग राइटर हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आपका समय मौज मस्ती से बीतेगा

शुभ रंग- सैफ्रॉन 
शुभ अंक-  6

Kumbh rashi
Image Source : INDIA TVKumbh rashi

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है

शुभ रंग- डार्क ब्लू 
शुभ अंक- 2

मीन राशि (Pisces)

आज आपका दिन आपके  अनुकूल रहने वाला है। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। साथ धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगीही कहीं रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग- ऑरेंज 
शुभ अंक- 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

 

Planets Transit 2022: अक्टूबर में 7 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानिए किसकी खुलेगी किस्मत और किसे मिलेगा लाभ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।