1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 19 September 2022: इन 4 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, इनको होगा नुकसान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 19 September 2022: इन 4 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, इनको होगा नुकसान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Sep 19, 2022 05:15 am IST,  Updated : Sep 19, 2022 05:15 am IST

Aaj Ka Rashifal 19 September 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 19 सितंबर को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 19 September 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 19 September 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मेष राशि वालों का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
  • वृष राशि वालों का दिन लाभदायक रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal 19 September 2022: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज जिन लोगों का स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की नवमी को हुआ हो, उन लोगों का श्राद्ध आज किया जायेगा। आज सुबह 7 बजकर 29 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा।  उसके बाद वरियान योग लग जायेगा, जो की आज पूरा दिन पार कर के अगले दिन कल सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 11 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।  उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 19 सितंबर को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज का मेष राशि 19 सितंबर 2022
Image Source : INDIA TVआज का मेष राशि 19 सितंबर 2022

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। छात्र अपनी प्रगति की ओर अग्रसर रहेंगे। पिछले दिनों कारोबार में आ रही प्रॉब्लम का आज सलूशन मिल जायेगा, जिससे काम अच्छा चलेगा। फंडिंग एजेंसी से जुड़े लोगों को अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा। आजकी रोमांटिक शाम खूबसूरत तोहफ़ो और फूलों से भरपूर रहेगी। विदेशी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज नए अवसर के योग बन रहे हैं। 

लकी कलर - ब्लैक

लकी नंबर - 3

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको लोगों का सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य रिश्ते में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आप संक्रमण से बचाव के लिए डॉक्टर के दिए गये निर्देश फॉलो करेंगे। होलसेल का बिजनेस कर रहे लोगों का काम अच्छी गति से आगे बढ़ेगा। इंटरव्यू में जाने के लिए आज अच्छा समय है।

लकी कलर - लाल
लकी नंबर - 2

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आज आपका दिन रहेगा। दांपत्य जीवन सुख शांति का माहौल बना रहेगा। नया घर खरीदने का विचार आज आपके मन में आ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आपकी मेहनत से अच्छा लाभ होगा। दोस्त से आपकी बहस हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम बना कर रखें। लवमेट्स एक दूसरे को बेहतर समझेंगे। आपकी परिस्थिति में बेहतर सुधर रहेगा। 

लकी कलर - हरा
लकी नंबर - 1

कर्क राशि  (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस के साथ शुरू होने वाला है। आज आपके बेटे की सफलता से परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जॉब के सिलसिले में आपको अच्छे मौके मिलेंगे।  प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आप घरलू जिमेदारियों को भलीभांति निभाएंगे।  नवविवाहित दंपत्ति का रिश्ता मजबूत बनेगा। 

लकी कलर - पर्पल
लकी नंबर - 8

सिंह राशि  (Leo Daily Horoscope)

आज का सिंह राशि 19 सितंबर 2022
Image Source : INDIA TVआज का सिंह राशि 19 सितंबर 2022

आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। किसी बड़ी खुशखबरी से परिवार में उत्सव का माहौल बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।  मौसम परिवर्तन से आपकी सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है। अपना व अपनों का ख्याल रखें। इष्ट मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा,जिससे मन खुश रहेगा।  रुके कामों को पूरा करने का आज सही समय है।  

लकी कलर - ब्राउन
लकी नंबर - 3

कन्या राशि  (Virgo Daily Horoscope)

आज का कन्या राशि 19 सितंबर 2022
Image Source : INDIA TVआज का कन्या राशि 19 सितंबर 2022

आज का दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। किसी स्वास्थय सम्बन्धी समस्या के उपचार होने से खुद को बेहतर महसूस करेंगे।  दांपत्य जीवन में आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको बहुत ख़ुशी होगी। अपना बिजनेस बढ़ाने  के लिए आप नई योजनाएं  बना सकते हैं। 

लकी कलर -ब्लू
लकी नंबर - 2

तुला राशि  (Libra Daily Horoscope) 

आज का तुला राशि 19 सितंबर 2022
Image Source : INDIA TVआज का तुला राशि 19 सितंबर 2022

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा पल लेकर आया है।  किसी चीज को पाने की कामना आज पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसानों की फसल में वृद्धि होगी। परिवार में नन्हें महमान के आगमन से ख़ुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज आप कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं।  आप खानपान के साथ साथ अपनी दिनचर्या में भी सुधार करेंगे।

लकी कलर -मजेंटा
लकी नंबर - 9

वृश्चिक राशि  (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। बिसनेस के क्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगा।  परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपके बेटे का किसी क्षेत्र में अच्छे विकास से आपको ख़ुशी मिलेगी। अपनी बचत को लम्बे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। परिवार में आज आपको श्रेष्ठ दर्ज़ा मिलेगा। 

लकी कलर - गुलाबी
लकी नंबर - 3

धनु राशि  (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपकी दोस्ती मजबूत बनेगी। शिक्षकों के लिए दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। काम के प्रति आपका डर ख़त्म होगा, कार्य करने में मन लगेगा। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ के समाचार प्राप्त होंगे।  आपकी आमदनी बढ़ने से बचत करने में सफल रहेंगे। लम्बे समय के लिए किए गए निवेश से आपको फायदा होगा। maroon, 9

लकी कलर - मैरून
लकी नंबर - 9

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होगी। आपका पार्टनर किसी जरूरी बात को आपसे शेयर करेंगे, उनकी बात को जरूर समझेंगे। पिछले दिनों बिजनेस में हो रहे घाटे से आज आपकी परिस्थिति में सुधार आयेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करने की खासियत आपको सम्मान दिलाएगी। पैतृक सम्पति को लेकर चल रहा वाद विवाद आज समाप्त हो जायेगा। 

लकी कलर - सिल्वर
लकी नंबर - 1

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लायेगा।  नया बिसनेस शुरू करने में आपको सफलता मिलेगी अच्छा लाभ होगा।  छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्राइवेट शिक्षकों को पदोन्नति मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। लवमेट्स साथ घूमने जायेंगे। आपकी दैनिक दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रह सकती है। किसी भी बात को आज सोच विचार के बोलने की आवश्यकता है। 

लकी कलर - ग्रे
लकी नंबर - 3

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope) 

आज का मीन राशि 19 सितंबर 2022
Image Source : INDIA TVआज का मीन राशि 19 सितंबर 2022

आज आपका आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता हैं। अपने काम को सरल बनाने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लेंगे।  सेल्समैन को आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके बच्चे डांस क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा होगा। 

लकी कलर - ब्राउन
लकी नंबर - 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, आएंगी पॉजिटिव एनर्जी, मिलेगा शुभ परिणाम

Navratri 2022: नवरात्रि में भूलकर भी न करें दिशा से जुड़ी गलतियां, मां दुर्गा हो जाती हैं नाराज 

शनि हमे क्यों और कैसे करता है प्रभावित? जानिए क्या है इसे बचने के उपाय

कच्चे सूत का आसान सा उपाय करने से बिजनेस में होगा डबल मुनाफा, गणेश जी देंगे छप्पर फाड़ धन

Vastu Tips: घर की इस दिशा में नहीं होना चाहिए टॉयलेट, किचन और तिजोरी, आज ही हटाएं वरना होंगे बड़े नुकसान

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।