Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 29 June 2022: इन 5 राशियों की खुलने वाली है किस्मत, इन 2 राशियों को मिलेगा पैसा ही पैसा

Aaj Ka Rashifal 29 June 2022: इन 5 राशियों की खुलने वाली है किस्मत, इन 2 राशियों को मिलेगा पैसा ही पैसा

Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Jun 29, 2022 06:00 am IST, Updated : Jun 29, 2022 06:00 am IST

आज का राशिफल 29 जून 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए आज का दिन कैसा बीतेगा और किन उपायों से वो ये दिन बेहतर कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 29 June 2022- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Aaj Ka Rashifal 29 June 2022

आज का राशिफल 29 जून 2022: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या और बुधवार का दिन है। अमावस्या सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जायेगी। सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा। साथ ही रात 10 बजकर 9 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान की अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। किसी खास व्यक्ति से कामकाज में मदद मिल सकती है। आज आपको किसी खास विषय पर नई जानकारी मिल सकती हैं। किसी से महत्वपूर्ण मामलों पर बात करने के लिए और रिश्तों की उलझनें सुलझाने के लिए भी दिन अच्छा है। आप किसी काम को लेकर ज्यादा उत्सुक हो सकते हैं।  

वृष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि का व्यापारी वर्ग किसी नए कार्य में पैसा लगाना चाहता है, तो मार्किट देखकर लगा सकता है। आज आपके मन से सारी चिंताएं दूर हो जायेंगी। कोर्ट-कचहरी और विवादों में सफलता के योग बन रहे हैं। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में भी दिन बेहतरीन है। सोचे हुए काम योजना के अनुसार पूरे होंगे।

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal 29 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 29 June 2022

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि संभव है। इस राशि के स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर अपनी तैयारियों से खुश हो सकते हैं। दोस्तों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है। पढ़ाई के साथ जिंदगी में भी खुद को इम्प्रूव करने में आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे आगे चलकर बेहतर संबंध स्थापित हो सकते हैं।  

कर्क राशि 

आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आप किसी काम में अच्छी परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। ऑफिस में नई ज़िम्मेदारियों से आप लदे रहेंगे। घर पर भी कार्यभार बढ़ सकता है। घर के किसी काम को करवाने में एक्स्ट्रा पैसा खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में अनबन होने की संभावना है। इससे बचने के लिये आपको अपने पार्टनर की बात ध्यान से सुननी चाहिए। आप सफलता तक पहुंचते पहुंचते रह सकते हैं, जिससे आपकी कन्फ्यूजन बढ़ सकती है।  

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal 29 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 29 June 2022

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। सही समय पर सही काम करने से आप चूक सकते हैं। जल्दबाजी में आज बड़े फैसले लेने से आपको बचना चाहिए।  साथ के कुछ लोग आपके लिए परेशानी बन सकते हैं।  लव लाइफ को लेकर आपको संभलकर रहने की जरूरत है।  दोस्तों के साथ धार्मिक तीर्थ यात्राओं का प्लान बना सकते हैं।  

कन्या राशि

आज मित्रों के सहयोग से आपके कार्य पूर्ण होंगे। प्रेम-संबंधों में नए सिरे से शुरुआत करने का मन बनेगा। दाम्पत्य जीवन में भी खुशहाली बढ़ेगी। रूटीन लाइफ में बदलाव के योग बन रहे हैं।  काम के सिलसिले में कई लोगों से मुलाकात और बातचीत हो सकती है।  किसी सामाजिक समारोह में आपको मान-सम्मान मिल सकता है। 

तुला राशि 

Aaj Ka Rashifal 29 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 29 June 2022

आज व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएँ हैं। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अधिक हो सकता है।  आज दूसरों पर आपकी बात का गहरा प्रभाव हो सकता है।  कार्यों में बेमतलब की जल्दबाजी से दूर रहेंगे, तो ही बेहतर होगा।  

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी और बच्‍चों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना सफल रहेगी। आपके प्रति उनका व्‍यवहार सुकून देने वाला रहेगा। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ाने के लिये नया सामान ख़रीदने का योग बन रहा है। सामान खरीदने के लिये किसी पड़ोसी को साथ में ले जा सकते हैं। करियर के नई राहें आपका इंतजार कर रही हैं।  

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal 29 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 29 June 2022

आज बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा होगा। आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि करने के लिए आपको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे।  

मकर राशि 

आज का दिन किसी व्यापार को शुरू करने के लिए उत्तम है। आप कोई अच्छी योजना बनाकर लाभ कमा सकते हैं। आज मन में किसी के प्रति नेगेटिव इमेज बन सकती है।  किसी से बहस और विवाद होने की संभावना है, लेकिन इससे आपको बचकर रहना चाहिए। आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।  

कुंभ राशि

आज उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा - पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी उच्च पद पर बैठे व्यक्ति से आपके प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं, जिससे आपको अपने कार्यों में अच्छी मदद मिल सकती है। आपके अच्छे व्यवहार को आज तारीफ मिलेगी। आपकी समझदारी आज किसी दूसरे के काम आ सकती है। 

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal 29 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 29 June 2022

आज आलस्य का त्याग कर किसी रचनात्मक काम में ध्यान लगाना लाभदायक रहेगा। अचानक कोई सुखद समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से आप कोई कीमती उपहार पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर है।  सही दिशा में लगाया गया पैसा आपको अच्छा खासा मुनाफा दे सकता है।

ये भी पढ़ें - 

 Aaj Ka Panchang 29 June 2022: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Vastu: कभी भी घर की इस दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं तो झेलनी पड़ेगी पैसों की कमी 

Vastu: गणेश पूजन में न करें ये वर्जित काम, इन कामों को करने की भी होती है मनाही

Vastu: रामा या श्यामा घर के लिए कौन सी तुलसी है मंगलकारी? जानिए इसे लगाने का सही तरीका

Chanakya Niti: ऐसे लोगों से हमेशा रहना चाहिए सावधान, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं ये 10 शुभ संकेत, आपको मिले तो समझिए खुलने वाली है किस्मत

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement