1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 30 October 2022: इस हफ्ते खुलेगी इन 3 राशियों की किस्मत, जानें किन राशि के जातकों पर माँ लक्ष्मी होंगी मेहरबान

Aaj Ka Rashifal 30 October 2022: इस हफ्ते खुलेगी इन 3 राशियों की किस्मत, जानें किन राशि के जातकों पर माँ लक्ष्मी होंगी मेहरबान

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Yadav
 Published : Oct 30, 2022 05:30 am IST,  Updated : Oct 30, 2022 06:15 am IST

Aaj Ka Rashifal 30 October 2022: मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2022- India TV Hindi
आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2022 Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 30 October 2022: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज रात 7 बजकर 16 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 26 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा।, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा।, जो अगले दिन सुबह 5 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज सूर्य षष्ठी व्रत का तीसरा और महत्वपूर्ण दिन है।

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कृषकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कृषि कार्यों में प्रगति होगी आज अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। जमीन जायदाद से जुड़े काम को आज पूरा कर लेंगे। इससे आपको हार्दिक ख़ुशी होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आपका दिन अच्छा रहेगा।

लकी रंग-  पीच 

लकी नंबर- 5

वृष राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी। आज घरवालों के साथ ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आज किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझने होंगी। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। आज आपका कोई चल रहा लोन पूरा होने की सम्भावना है। सिविल इंजिनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। 

लकी रंग-  ऑरेंज 
लकी नंबर- 6

Akshay Navami 2022: अक्षय नवमी पर करें आंवले के ये 5 उपाय, घर में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

मिथुन राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। आज परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे। राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें। लोग आपका समर्थन करेंगे। लवमेट की पहले से चली आ रही तकरार आज ख़त्म होगी। एक दूसरे को और बेहतर समझेंगे। आज आय वृद्धि के एकानेक स्रोत मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त बना रहेगा।

लकी रंग-  मजेंटा 
लकी नंबर- 3

कर्क राशि
Image Source : INDIA TVकर्क राशि

कर्क राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके सज्जन स्वभाव की तारीफ करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई बड़ीखुशखबरी मिल सकती है। मानसिक तनाव में पहले से कमी आयेगी।

लकी रंग-  मरून 
लकी नंबर- 1

सिंह राशि
Image Source : INDIA TVसिंह राशि

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के एम।टेक के छात्र किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं। बेहतर रहेगा आप किसी से राय ले लें। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज मनचाही वस्तु आप ले सकते हैं। ऑफिस में अपनी छवि और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

लकी रंग-  पीला 
लकी नंबर- 9

कन्या राशि
Image Source : INDIA TVकन्या राशि

कन्या राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज अनावश्यक विवाद करने से बचें आपकी उलझने बढ़ सकती हैं। आज दोस्तों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।

लकी रंग-  नीला 
लकी नंबर- 1

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा जाने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। अपनी जरूरत का सामान रखना न भूलें। आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य के नजरिये से दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। आज घर की जरूरी सामग्री लेने मार्केट जा सकते हैं। वहां किसी दोस्त से मुलाकात होगी।

लकी रंग-  हरा 
लकी नंबर- 7

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। व्यापार की शिथिलता से आपको राहत मिलेगी। आज आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ आज छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अगर आप वाहन लेना चाहते है तो दिन आपके लिए अच्छ रहेगा। आज आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे।

लकी रंग-  गुलाबी 
लकी नंबर-  1

Vastu Tips: इस मंत्र का उच्चारण बदल देगा आपके आर्थिक हालात, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

धनु राशि

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में रूचि लेने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा। पारिवारिक सुख समृद्धि बढेगा। स्वजनों से लगाव बना रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। घर बनवा रहे लोगों का काम प्रगति से आगे बढेगा। नयी नयी चीजों की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। वेब डिजाइनिंग सीख रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

लकी रंग-  गोल्डन 
लकी नंबर- 7

 मकर राशि
Image Source : INDIA TV मकर राशि

मकर राशि

आज आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज मनपसंद वाहन लेने की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। आज जल्दबाजी के चक्कर में कोई काम गलत हो सकता है। ध्यान से काम करने की आवश्यकता है। आपकी जीवनशैली में पहले से अनुकूल परिवर्तन आयेगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स पुराना टारगेट पूरा करके नए टारगेट की जिम्मेदारी पा सकते हैं।

लकी रंग-  पर्पल 
लकी नंबर- 4

कुंभ राशि
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि

कुम्भ राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज ऑयली खान पान से स्वास्थ्यबिगड़ सकता है। राजनीति में आज आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज बड़ों की बात ध्यान से सुनें, बात को बीच में न काटे। इस राशि के लव मेट शाम को शापिंग पर जायेंगे। दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर अनुकूलता रहेगी। ग्राहकों के प्रति अपने व्यवहार को मधुर बनाना चाहिए।

लकी रंग- लाल 
लकी नंबर- 5

मीन राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज सबके प्रति स्नेहपूर्वक रहे। आज समझदारी से बातों को समझेंगे। आज आपके लिए आय के नए मार्ग प्रदर्शित होंगे। विद्यार्थियों की आज लेखन कार्य में रूचि बढ़ेगी। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। हार्डवेयर के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। आज कुछ जानकार लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।

लकी रंग-  सिल्वर 
लकी नंबर- 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Shani Margi 2022: शनि इन 4 राशियों के जीवन में लाएंगे तूफ़ान, दुष्प्रभाव से बचने के लिए जल्द करें ये काम

Shani Upay: नौकरी-बिजनेस में नहीं मिल रही है सफलता?  इन उपायों को करने से दूर होंगी सारी बाधाएं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।