1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishabh Rashifal 13 Dec 2025: छात्रों को सफलता के योग, कहीं से आएगा मोटा पैसा पर जरूरत से ज्यादा खर्चों पर लगानी होगी रोक

Vrishabh Rashifal 13 Dec 2025: छात्रों को सफलता के योग, कहीं से आएगा मोटा पैसा पर जरूरत से ज्यादा खर्चों पर लगानी होगी रोक

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 13, 2025 06:24 am IST,  Updated : Dec 13, 2025 06:44 am IST

Vrishabh Rashifal 13 December 2025: आज, 13 दिसंबर 2025 का शनिवार का दिन वृष राशि के जातकों के लिए पढ़ाई, परिवार और सामाजिक क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग बना रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। यहां विस्तार से पढ़िए पूरा राशिफल

Vrishabh Rashifal 13 December 2025- India TV Hindi
आज 13 दिसंबर 2025 वृषभ राशिफल Image Source : INDIA TV

Vrishabh Rashifal 13 December 2025: ज्योतिष में राशि चक्र की दूसरी राशि है वृष, जिसके स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इस राशि वालों की इच्छा शक्ति बहुत मजबूत होती है। बड़ी से बड़ी कठिनाई को भी ये हंसकर झेल जाने वाले ये लोग बहुत साहसी होते हैं। आज, 13 दिसंबर 2025 का दिन वृष राशि के जातकों के लिए कई तरह के अनुभव लेकर आ रहा है। जहां छात्रों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा हो सकता है, वहीं दांपत्य जीवन में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा। आज इस राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में समझदारी की जरूरत होगी, लेकिन धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी आपको मानसिक शांति देगी। कुल मिलाकर दिन ऐसा है, जिसमें संयम और सही फैसले आपके दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

वृष राशि: छात्रों को सफलता और धार्मिक अवसर

वृष राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगे, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपके धन की व्ययता रहेगी। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चों पर रोक लगाना चाहिए। विद्यार्थी अपने पेंडिंग काम को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे। आप ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। आज आपको नए ऑफर मिलेंगे, इसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आज आप सामाजिक कामों में सफल रहेंगे।

आज के लिए आपका शुभ रंग पीच और शुभ अंक 9 रहेगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।