1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishchik Rashifal 13 Dec 2025: वृश्चिक राशि वालों की परेशानियों का अंत, ननिहाल से मिलेगी शुभ खबर और कमाई के नए मौके

Vrishchik Rashifal 13 Dec 2025: वृश्चिक राशि वालों की परेशानियों का अंत, ननिहाल से मिलेगी शुभ खबर और कमाई के नए मौके

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 13, 2025 06:32 am IST,  Updated : Dec 13, 2025 06:45 am IST

Vrishchik Rashifal 13 December 2025: आज वृश्चिक राशि वालों की परेशानियों के खत्म होने के स्पष्ट संकेत नजर आ रहे हैं। साथ ही शुभ समाचार और आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। सेहत और कामकाज दोनों में सुधार दिखेगा। यहां पढ़िए अपना डिटेल राशिफल।

Vrishchik Rashifal 13 December 2025- India TV Hindi
आज 13 दिसंबर वृश्चिक राशि का राशिफल Image Source : INDIA TV

Vrishchik Rashifal 13 December 2025: वृश्चिक राशि के लोग परिवार को साथ लेकर चलने वाले होते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। इस राशि के जातक कभी किसी को धोखा नहीं देते हैं, लेकिन अपने साथ धोखा देने वाले लोगों को छोड़ते भी नहीं हैं। इस राशि के लोगों को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलती है। इन लोगों के लिए आज, 13 दिसंबर का दिन राहत और तरक्की लेकर आ रहा है। लंबे समय से बिना वजह आ रही रुकावटें दूर होंगी और दिन की शुरुआत ही किसी सुखद सूचना से हो सकती है, खासकर ननिहाल की तरफ से। कामकाज और आर्थिक स्थिति दोनों ही बेहतर राह पर बढ़ते दिखेंगे। यहां आप डिटेल में जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। 

परेशानियों का अंत और नए अवसर

वृश्चिक राशि वालों आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यपार करने की योजना बनायेंगे। आपकी सोशल मिडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। व्यायाम करने से डायबिटीज से संबंधित परेशानी खत्म होंगी। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।