1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 13 Dec 2025: मिथुन राशि की योजनाएं होंगी सफल और रिश्तों में बढ़ेंगी नजदीकियां, परिवार में सुलह के योग पर किसी के सामने झुकना पड़ेगा

Mithun Rashifal 13 Dec 2025: मिथुन राशि की योजनाएं होंगी सफल और रिश्तों में बढ़ेंगी नजदीकियां, परिवार में सुलह के योग पर किसी के सामने झुकना पड़ेगा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 13, 2025 06:27 am IST,  Updated : Dec 13, 2025 06:44 am IST

Mithun Rashifal 13 December 2025: आज शनिवार का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए परिवार, रिश्तों और कामकाज तीनों क्षेत्रों में संतुलन लेकर आया है। भाई-बहनों के साथ चल रही मनमुटाव खत्म होगी और आपकी योजनाएं समय पर पूरी होंगी। पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 13 December 2025- India TV Hindi
आज 13 दिसंबर 2025 मिथुन राशिफल Image Source : INDIA TV

Mithun Rashifal 13 December 2025: मिथुन राशि में जन्मे जातक बहुमुखी होते हैं, इनकी सबसे बड़ी क्षमता इनके खुले विचार और अच्छी तरह बातचीत करने की कला है। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज, 13 दिसंबर का दिन रिश्तों में मधुरता और कामकाज में गति लेकर आ रहा है। लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी और परिवार के माहौल में सकारात्मकता बढ़ेगी। ऑफिस के काम भी आसानी से निपटेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। दिन कुल मिलाकर आपके प्रयासों, संवाद और रिश्तों को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। यहां विस्तार से पढ़िए आज का अपना दैनिक राशिफल। 

मिथुन राशि: परिवार में सुलह और योजनाओं की सफलता

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। भाई-बहनों से अगर किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, आज वह भी दूर हो जाएगी। आपकी किसी पुरानी गलती के लिए आपको परिवार में वरिष्ठ से माफी मांगनी पड़ सकती है। आज आपकी योजना समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगे। आज की शाम आपके लिए शानदार रहेगी, क्योंकि किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- ब्लैक

शुभ अंक- 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।