1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aquarius Weekly Horoscope 3-9 Oct 2022: बदलाव के मिल रहे हैं संकेत, लगन और मेहनत का मिलेगा फल

Aquarius Weekly Horoscope 3-9 Oct 2022: बदलाव के मिल रहे हैं संकेत, लगन और मेहनत का मिलेगा फल

 Written By: Anil Kumar Thakkar, Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Oct 02, 2022 12:48 pm IST,  Updated : Oct 02, 2022 12:48 pm IST

Kumbh Saptahik Rashifal 3-9 Oct 2022: कुंभ साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए कुंभ राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Kumbh Saptahik Rashifal- India TV Hindi
Aquarius Weekly Horoscope 3-9 Oct 2022 Image Source : INDIA TV

Aquarius Weekly Horoscope 3-9 Oct 2022: इस सप्ताह चन्द्रमा की शुरुआत में उपस्थिति एकादश भाव में होने से, आपको अपनी दृष्टि में सकारात्मकता लाते हुए जो धुंध आपके चारों तरफ़ छाई हुई है, उसे स्वयं ही अपने प्रयासों से हटाने की ज़रूरत होगी। क्योंकि आपको इस बात को समझना होगा कि, यही धूल आपकी प्रगति को बाधित कर रही है। इसलिए ये समय उससे बाहर निकलते हुए, कुछ अच्छा करने का है। 

इस सप्ताह आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और इसके चलते ही आपको, कुछ वित्तीय लाभ मिलने की संभावना बनेगी। हालांकि मध्य में चन्द्रमा लग्न में गोचर करते हुए आपके सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिस कारण संभावना अधिक रहेगी कि आपका जीवन साथी आपको आर्थिक मदद देते हुए, किसी मुसीबत से निकलने में आपकी मदद करें। वहीं इसके बाद चन्द्रमा अपना गोचर करते हुए आपके द्वितीय भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे आपका मन घर में कुछ बदलाव लाने के लिए उत्सुक दिखाई देगा। हालांकि कुछ भी परिवर्तन करने या घर से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले, बाक़ी लोगों की राय भली-भांति जान लें। अन्यथा आप न चाहते हुए भी, बेकार की आलोचना का शिकार हो सकते हैं। 

यदि आप किसी अधिकारी या निवेशक से, मुलाक़ात करने के लिए पूर्व से ही अपने प्रयास कर रहे थे तो, इस सप्ताह अचानक से किसी करीबी या दोस्त की मदद से आपकी उनसे मुलाक़ात मुमकिन है। इसलिए खुद को इसके लिए पहले से ही तैयार करते हुए, अपने ज्ञान को बढ़ाएं। अन्यथा उनके प्रश्न आपका मुँह बंद करते हुए, उनके ही सामने आपको मूर्ख प्रदर्शित कर सकते हैं। 

अगर किसी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, इस सप्ताह आपको ज्यादा ध्यान लगाकर पढ़ाई करने की ज़रूरत होगी। इसके अलावा छात्रों को अपनी पढ़ाई के बीच, अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिये भी थोड़ा समय निकालने की सलाह दी जाती है। क्योंकि 2 अक्टूबर से बुध आपके अष्टम भाव में मार्गी हो जाएंगे, इससे संभव है कि किसी छोटी-मोटी मौसमी बीमारी के कारण आपको बाधा महसूस हो। 

उपाय: बहते हुए पानी में काले तिल प्रवाहित करें। 

नोट: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

Virgo Weekly Horoscope 3-9 Oct 2022: छठे भाव का चंद्रमा करा सकता है भारी नुकसान, गौ माता की सेवा के साथ करना होगा ये उपाय

Libra Weekly Horoscope 3-9 Oct 2022: मां दुर्गा की कृपा से समाज में बढ़ेगा सम्मान, धन लाभ के भी बन रहे योग

Scorpio Weekly Horoscope 3-9 Oct 2022: प्रमोशन के साथ चमकेगा भाग्य, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर बनाएंगी धनवान

Sagittarius Weekly Horoscope 3-9 Oct 2022: नई प्रॉपर्टी खरीदने के बन रहे हैं योग, कुबेर की कृपा से आएगा धन

Capricorn Weekly Horoscope 3-9 Oct 2022: मिलेगा भाग्य का साथ, सफलता के साथ मिलेगा खूब रुपया-पैसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।