1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Cancer Weekly Horoscope 22 Aug- 28 August: निवेश करने से पहले घरवालों से करें सलाह-मशविरा, जानें कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

Cancer Weekly Horoscope 22 Aug- 28 August: निवेश करने से पहले घरवालों से करें सलाह-मशविरा, जानें कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Poonam Yadav
 Published : Aug 20, 2022 09:51 pm IST,  Updated : Aug 20, 2022 09:51 pm IST

Cancer Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 August: चंद्र राशि के अनुसार कर्क राशि के जातकों का कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

Cancer Weekly Horoscope- India TV Hindi
Cancer Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Highlights

  • किसी चीज़ में निवेश करने का सोच रहे हैं तो इस समय न करें
  • शिक्षा के क्षेत्र में भाग्यवान साबित होंगे

Cancer Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 August : (कर्क  साप्ताहिक राशिफल 22 अगस्त से 28 अगस्त 2022): अगस्त का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। चंद्र राशि के अनुसार कर्क जातकों का कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

इस सप्ताह शुक्र आपकी ही राशि अर्थात प्रथम भाव में होंगे और आपके सप्तम भाव में मौजूद केतु पर अपनी दृष्टि डालेंगे जिससे घर-परिवार में पति/पत्नी की खराब सेहत से आपके तनाव और फ़िक्र में वृद्धि होगी। इस वजह से आपका मन किसी भी कार्य में कम लगेगा और आप कार्यस्थल से जल्दी छुट्टी लेकर घर जाने के लिए व्याकुल दिखाई दे सकते हैं। यदि आप अपने धन को संचय करने के लिए कोई अच्छा निवेश करने का सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह ऐसा कुछ भी करने से बचना चाहिए क्योंकि इस हफ्ते सूर्य के द्वितीय भाव में होने से योग बन रहे हैं कि आपके द्वारा किया गया ये धन निवेश आपको इच्छानुसार मुनाफ़ा न दे सकें। साथ ही सूर्य के अष्टम भाव को दृष्टि करने से उसके फंसने के भी योग मजबूत बनते दिखाई दे रहे हैं।

Vastu Tips: घर या ऑफिस की इस दिशा में कभी न लगाएं WALL CLOCK,पड़ता है बुरा प्रभाव

अपने आस-पास के प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए आपके द्वारा सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना अच्छा मौक़ा साबित होगा। क्योंकि इस सप्ताह दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। कार्यस्थल पर दूसरों के प्रति आपकी हीन भावना, आपके मन में कई शंका पैदा कर सकती है। जिसके चलते आप हर किसी को शंका की दृष्टि से ही देखेंगे। इससे आप उनका सही समर्थन प्राप्त करने से तो वंचित रहेंगे ही, साथ ही इससे करियर में आगे बढ़ने की आपकी रफ़्तार भी प्रभावित होगी। 

Taurus Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 August: घरेलू परेशानियों की वजह से सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, जानें वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल

आपकी राशि के छात्रों को बुध के तृतीय भाव में होने से हर विषय में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। विशेषकर के मध्य भाग का समय, आपकी शिक्षा के क्षेत्रों में विशेष भाग्यवान साबित होने वाला है क्योंकि इस समय चन्द्रमा आपके प्रथम भाव में और होंगे, जिससे आपका मन पढ़ाई में अधिक लगेगा और आप अपना प्रदर्शन अच्छा कर अपने शिक्षकों का दिल जीत पाने में सफल होंगे। 

उपाय: एक रात पहले चांदी के गिलास में पानी भरकर रखें और फिर अगली सुबह खाली पेट उस पानी का सेवन करें।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

Gemini Weekly Horoscope 22 Aug- 28 Aug: लक्ष्य हासिल करने के लिए करनी होगी खूब मेहनत, जानें मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

Aries Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 August: सोच समझकर करें खर्चा, वरना आर्थिक स्थिति होगी कमजोर, जानें मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।