1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Karka Weekly Horoscope 05-11 September 2022: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह दिमाग और मन को रखना होगा शांत

Karka Weekly Horoscope 05-11 September 2022: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह दिमाग और मन को रखना होगा शांत

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Sep 03, 2022 10:57 pm IST,  Updated : Sep 03, 2022 10:57 pm IST

Karka Weekly Horoscope 05-11 September 2022: आइए जानते हैं कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल।

Karka Weekly Horoscope- India TV Hindi
Karka Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Highlights

  • कार्य स्थल पर काम का दबाव बढ़ेगा।
  • आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन दिखाई देगा।

Karka Weekly Horoscope 05-11 September 2022:  कार्य स्थल पर काम का दबाव बढ़ने के साथ ही, आप इस सप्ताह मानसिक उथल-पुथल और दिक्कत महसूस करेंगे। इसकी वजह से आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन दिखाई देगा। इस सप्ताह बारहवें भाव पर चंद्रमा की दृष्टि पड़ने से, आपके ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी, आपके मन की शांति को भंग करेगी और आपके मानसिक तनाव का कारण बनेगी। ऐसे में, खुद को शांत रखते हुए इन परेशानियों से निकलने के बारे में सोचें, अन्यथा इन ख़र्चों के साथ आपको अपनी सेहत पर भी कुछ धन ख़र्च करना पड़ सकता है। इस सप्ताह घर के सदस्यों के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना, आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता के बावजूद भी आप के अंदर गजब की ऊर्जा देखी जा सकती है।

कर्क राशि
Image Source : INDIA TVकर्क राशि

हालांकि इसके बावजूद आप इस दौरान अपने सभी कामों को तय वक्त से पहले पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। इस सप्ताह चंद्रमा की पांचवें भाव में उपस्थिति आपकी राशि के जातकों के लिए शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे फल लेकर आएगी। लेकिन इसके बावजूद आप खुद को अपने कम्फर्ट ज़ोन में इस कदर सीमित कर लेंगे कि, छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना भी आपको बहुत बड़ा काम लगने लगेगा। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि खुद को कम्फर्ट ज़ोन से जल्द से जल्द बाहर निकालते हुए, अपनी शिक्षा के प्रति अपना ध्यान केंद्रित रखने का प्रयास करें। 

उपाय: पूर्णिमा और अमावस्या के दिन दान-पुण्य करें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

ये भी पढ़ें - 

vastu shastra: घर में इस वजह नहीं लगाना चाहिए पीपल का पेड़, हो जाएं सावधान

Vastu Tips For Mor Pankh: इस दिशा में मोरपंख रखने से घर में होती है धन की बरसात, बस इन बातों का रखें खास ध्यान

Vastu Tips: अपने घर में लगाएं ये खास पौधे, बीमारियां रहेंगी दूर, खूब आएगी संपन्नता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।