1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 10 May 2026: कुंभ वालों को मिल सकते हैं कमाए के नए स्रोत, सेहत में भी आएगी सुधार, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kumbh Rashifal 10 May 2026: कुंभ वालों को मिल सकते हैं कमाए के नए स्रोत, सेहत में भी आएगी सुधार, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 10, 2026 07:29 am IST,  Updated : May 10, 2026 07:29 am IST

Kumbh Rashifal 10 May 2026: कुंभ राशि वालों के रविवार का दिन अच्चा साबित हो सकता है। धन कमाने के नए स्रोत आपको मिल सकते हैं। पढ़ें कुंभ वालों का दैनिक राशिफल।

Kumbh Rashifal - India TV Hindi
कुंभ राशिफल Image Source : INDIA TV

Kumbh Rashifal 10 May 2026: कुंभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन कई अर्थों में अच्छा साबित हो सकता है। वित्त से जुड़ी आपकी चिंताएं आज के दिन दूर हो सकती हैं। वहीं कारोबार में भी इस राशि के कुछ जातकों को रविवार के दिन लाभ मिल सकता है। आज आत्मविश्वास की आपमें कोई कमी नहीं होगी। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने की आपको सलाह दी जाती है। चलिए अब विस्तार से जानते हैं कुंभ वालों को दैनिक राशिफल और शुभ रंग, शुभ अंक के बारे में।

कुंभ राशिफल 10 मई 2026

रविवार का दिन आत्मविश्वास से भरा और उम्मीदों वाला दिन है। किसी भी स्थिति में जोखिम उठाने से पहले घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें, आपको बढ़िया सलाह मिलेगी। रविवार के दिन भावनाओं में बहकर किसी से वादा ना करें। आप फिजूलखर्ची से दूर रहें तथा उचित बजट बनाकर चलें। किसी नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय का इंतजार करें। आपको कुछ नए अनुभवों की प्राप्ति हो सतकती है। कामकाज में रविवार के दिन नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरुर मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा। धन कमाने के नए स्रोत इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं। आप सेहत को लेकर जागरुक होंगे और व्यायाम करके स्वास्थ्य में सुधार भी कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 5

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Weekly Lucky Rashifal: 3 राशियों के लिए 11 मई से होगी सुनहरे सप्ताह की शुरुआत, भाग्य पग-पग पर देगा इनका साथ

Weekly Horoscope: मई के इस हफ्ते में सूर्य-मंगल की बदलेगी चाल, जागेगी 4 राशियों की सोई किस्मत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।