1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. आज का दिन इन राशि के दंपतियों के लिए है भारी, रहेगा मनमुटाव, हो सकता है ब्रेकअप

आज का दिन इन राशि के दंपतियों के लिए है भारी, रहेगा मनमुटाव, हो सकता है ब्रेकअप

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 22, 2022 08:01 am IST,  Updated : Dec 22, 2022 09:04 pm IST

Love Rashifal 22 December: 22 दिसंबर का दिन किन लोगों के लिए शानदार है और किन राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। इन सभी सवालों के जवाब जानिए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।

Love Rashifal 22 December 2022- India TV Hindi
Love Rashifal 22 December 2022 Image Source : FREEPIK

Love Horoscope 22 December 2022: आने वाला दिन आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं, इन सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला।

मेष

गणेशजी कहते हैं कि आपका साथी कुछ ऐसा कर सकता है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप एक साथ खुशी बांटकर इस एहसान को वापिस कर सकते हैं। आप अपने प्यार के साथ एक खुशनुमा समय व्यतीत कर सकते हैं। आप एक साथ बाहर भोजन कर सकते हैं। अपने साथी को अपने परिवार के साथ मिलाएं। आपक को ये याद रखना है की धीमा और स्थिर ही अंतः में दौड़ को जीतता है। कदम उठाने से पहले अपने परिवार की भावनाओं को समझें।     

  • भाग्यशाली रंग : भूरा
  • भाग्यशाली अंक : 1

वृषभ

गणेशजी कहते हैं कि इस समय यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने सबंध को निष्पक्ष होकर जांचें। क्या आप इसे अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। इस समय आपको पार्टनर की बजाय अपनी भावनाओं पर ध्यान देना चाहिए और उस उलझन को दूर कर लेना चाहिए, जो आपको सामान्य रूप से कई बार महसूस होती है। अब आपको फैसला कर लेना चाहिए कि आप अपने सबंध को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं।      ᅠ

  • भाग्यशाली रंग : बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक : 11

मिथुन

गणेशजी कहते हैं कि आज आप थोड़े चिड़चिड़ी मुद्रा में रहेंगे और हो सकता है आप अपनी भड़ास अपने साथी पर निकालें। आपको इस चीज का एहसास होगा की आप का व्यवहार अनुचित था पर आपके लिए ये चुनौतीपूर्ण होगा कि आप उस दोष को न याद रखें, जिसमें आपके साथी का कोई कसूर नहीं है। अपने व्यव्हार को नियंत्रित करना आपके लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप ऐसा कर पाने में असमर्थ है तो कुछ समय के लिए अपने साथी से दूर हो जाएं नहीं तो आपके रिश्ते का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।       

  • भाग्यशाली रंग : नारंगी
  • भाग्यशाली अंक : 5

कर्क

गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी एक ऐसी स्थिति का सामना करने की संभावना है, जिससे आपकी प्यार और प्रतिबद्धता की शक्ति का परीक्षण होगा। आपको अपने मस्तिष्क में ये ध्यान रखना होगा कि आपके साथी का आप पर पूर्ण विश्वास है और आपको इस प्रेम की परीक्षा में पास होना है, ताकि ये प्रेम सबंध हमेशा के लिए प्रगाढ़ बने रहे। अगर आप में दया और सहानुभूति रहेगी तो आप किसी चीज का भी डटकर सामना कर सकते हो, चाहे आपका भाग्य कैसी भी पहेली आपके सामने लाए।       

  • भाग्यशाली रंग : काला
  • भाग्यशाली अंक : 9

सिंह

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए बहुत ख़ास होगा। आपको अपने मन की बात बताने का मौका मिल सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपके मुंह से कुछ ऐसा न निकले जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। अपनी बात छोटे और अर्थपूर्ण तरीके से पूरी करें। आपको अपने पार्टनर से खुलकर बात करने के और भी मौके मिलेंगे। जो बात आपके मन में कई दिन से है, उसे सामने आने दें।       

  • भाग्यशाली रंग : नीला
  • भाग्यशाली अंक : 2

कन्या

गणेशजी कहते हैं कि अगर आप सावधान नही रहेंगे तो कोई तीसरा पक्ष आपकी लव लाइफ में काफी हस्तक्षेप कर सकता है और गंभीर गलतफहमियां पैदा कर सकता है। आपको अपनी और पार्टनर की भी भावनाओं का विश्वाश करना सीखना चाहिए। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान देने की बजाय अपनी भावनाओं पर अधिक ध्यान दें। आपको जो प्रोफेशनल मुद्दे परेशान करते हैं, उनके बारे में भी अपने पार्टनर से भी बात करनी चाहिए। 

  •  भाग्यशाली रंग : सफेद
  • भाग्यशाली अंक : 6

तुला

गणेशजी कहते हैं कि शायद आप जितना संभाल सकते हैं आपके पास फिलहाल उससे कहीं ज्यादा है। आपके पास काफी काम होने के साथ साथ कई सारे और भी रिश्ते हैं। इनके चलते आपको अपने काम के साथ समझौता करना पड़ सकता है, जिससे आपको भविष्य में काफी परेशानी हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहे और आपके पास जो है उसी में तसल्ली रखें।      

  • भाग्यशाली रंग : लाल
  • भाग्यशाली अंक : 3

वृश्चिक

गणेशजी कहते हैं कि आप में सामाजिक ऊर्जा की अधिकता रहेगी और आप अपने साथी के साथ लोगो से मिल सकते है। एकरसता आपके स्वभाव में नहीं है। कुछ नवीन करने की कोशिश करे क्यों की बोरियत आपके सबंधो पर हावी होती दिख रही है। व्यावसायिक और कार्य क्षेत्र से सबंधित मामले एक जबरदस्त गति से आगे बढ़ रहे हैं और ऐसा प्रतीत होता है, मानो आप इस बवंडर में फंस गए हैं। आप ध्यान से देखे, आपका साथी इससे निकलने का आपका इंतजार कर रहा है।        

  • भाग्यशाली रंग : हरा
  • भाग्यशाली अंक : 7

धनु

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके कार्य क्षेत्र एवं परिवार के बीच संतुलन रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आपको दोनों तरफ काफी ध्यान देना पड़ा है, क्योंकि ये समय की जरुरत थी। लेकिन आज ऐसा करने में मुश्किलें आयेंगी। हो सकता है की समय के मुताबिक, आपको दोनों में से एक को चुनना पड़े। हालांकि, अभी काम के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना अच्छा रहेगा, लेकिन साथ ही साथ अपने परिवार के साथ भी आपको चतुराई एवं विनम्रता से पेश आना होगा ताकि कुछ हद तक संतुलन बने।        

  • भाग्यशाली रंग : पीला
  • भाग्यशाली अंक : 4

मकर

गणेशजी कहते हैं कि आप काफी संबंधों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं और अब छोटे छोटे संबंधों से बोर हो चुके हैं। अब आपको अपने निजी दायरे में वापस आ जाना चाहिए जहां कोई झांक भी न सके। अगर आप किसी सबंध से परेशान हो चुके हैं और इससे पूरी तरह बाहर नही निकल पा रहे तो अपने साथी को इस बारे में बताकर आप छोटा सा ब्रेक तो ले ही सकते हैं।     

  • भाग्यशाली रंग : गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक : 12

कुंभ

गणेशजी कहते हैं कि आज आप प्यार में आक्रामक हो सकते है। आप ये सुनिश्चित करें कि आप अपने अहंकार को दूर रखने का प्रयास करें, ताकि आप अपने सबंधो का पूरा आनंद ले सके। हालांकि, आपके साथी को आपका ये नया रूप पसंद आएगा और आपके नए आत्मविश्वास के संचार का आनंद भी आएगा। सुनिश्चित करें की इस अवसर का आप लाभ उठायें और इस समय का आनंद लें।  

  • भाग्यशाली रंग : जामुनी
  • भाग्यशाली अंक : 10

मीन

गणेशजी कहते हैं कि आज अपने साथी के द्वारा आप आश्चर्य चकित हो सकते है। आपको महंगे उपहार या असाधारण तरीके से अपने साथी से वार्तालाप करने का मौका मिलेगा जिससे की आप अपने प्यार को पुनः पाएंगे या जानेंगे। अगर आप अकेले हैं तो आपका प्यार एक ऐसी जगह खिल सकता है, जहां इसकी संभावना नहीं के बराबर है, पर इसे अकल्पनीय न समझे। संभावना है कि आपको इस जगह से ऐसे रिश्ते की प्राप्ति हो सकती है, जो की पूर्ण होगा और जिसके बारे में आपने सोचा भी न होगा।     ᅠ

  • भाग्यशाली रंग : सुनहरा
  • भाग्यशाली अंक : 13

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)ट

ये भी पढ़ें-

घर में बेसमेंट बनवाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना अंजाम हो सकता है बहुत बुरा

हनुमान जी इन 4 राशियों पर सबसे ज्यादा होते हैं मेहरबान, जानिए कहीं ये आपकी राशि तो नहीं

मंगलवार को न करें ये 5 काम, पारिवारिक कलह बढ़ने के साथ रिश्तों में आ सकती है दरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।