आज 3 जुलाई का दिन कुछ राशियों के प्रेम संबंधों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। प्रेम जीवन में किसी तीसरे का दखल परेशानियों का कारण बनेगा। इसलिए राशिचक्र की 3 राशियों को बेहद सतर्कता आज बरतनी चाहिए और शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल।
मेष राशि
प्रेम संबंधों के लिहाज से आपके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान आप बना सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक आज दिल की बातों को जुबां पर ला सकता है। आपका ऐसा करना पार्टनर का आप पर विश्वास बढ़ाएगा।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को प्रेम संबंधों को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी तीसरे को प्रेम संबंधों के बीच दखल न देने दें वरना अलगाव की स्थिति ब सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित हो सकता है। किसी बात को लेकर पार्टनर से नोकझोंक हुई थी तो आज स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज प्रेम संबंधों में समझदारी से आगे बढ़ना चाहिए। कोई तीसरा शख्स आपपके और लव पार्टनर के बीच समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके चलते दूरियां भी पैदा हो सकती हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले आज पार्टनर से दिल की बातं साझा करते देखे जा सकते हैं। वीकेंड पर किसी रोमांटिक जगह पर घूमने का प्लान भी बन सकता है।
तुला राशि
इस राशि के जातक दिल में छुपे किसी राज को पार्टनर से साझा कर सकते हैं और पार्टनर आपकी बातें सुनकर चौंक भी सकता है। दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा नजर आ रहा है।
वृश्चिक राशि
लव लाइफ में आपको सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। तीसरे शख्य की बातों पर यकीन करेंगे तो अलगाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए शक करने की बजाय पार्टनर से खुलकर दिल की बातें करें।
धनु राशि
चंद्रमा आपके द्वितीय भाव में होंगे इसलिए अपनी वाणी से पार्टनर को आप आकर्षित कर सकते हैं। सिंगल लोग मिंगल आज के दिन कर सकते हैं।
मकर राशि
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में अच्छे बदल आपको देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी पार्टी में आज के दिन शिरकत हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ वालों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। आज आप पार्टनर के साथ फुर्सत के पल बिताते नजर आ सकते हैं।
मीन राशि
मीन वाले भावनाओं में बहकर पार्टनर से कुछ ऐसा न बोलें जिसे दूरियां पैदा हो जाएं। बोलने से ज्यादा आज पार्टनर को सुनेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
शुक्र 4 जुलाई को करेंगे केतु के नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को हो सकता है जबरदस्त धन लाभ