1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 9 May 2026: आज के दिन 2 राशियों को मिल सकता है खोया हुआ प्यार, प्रेम जीवन में सुधार देखेंगे कई लोग, पढ़ें लव राशिफल

Love Horoscope 9 May 2026: आज के दिन 2 राशियों को मिल सकता है खोया हुआ प्यार, प्रेम जीवन में सुधार देखेंगे कई लोग, पढ़ें लव राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 09, 2026 06:24 am IST,  Updated : May 09, 2026 06:24 am IST

Love Horoscope 9 May 2026: आज का दिन ज्यादातार राशियों को प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रोमांस और रोमांच की आज अधिकता रहेगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का प्रेम राशिफल।

लव राशिफल - India TV Hindi
Love Horoscope Image Source : LOVE HOROSCOPE

Love Horoscope 9 May 2026: प्रेम जीवन के लिहाज से कई राशियों के लिए आज का दिन खुशनुमा साबित हो सकता है। शनिवार के दिन लव पार्टनर के साथ अच्छा समय कुछ राशियां गुजारेंगी वहीं गिले-शिकवे भी इस दिन दूर होंगे। आइए विस्तार से पढ़ लेते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल।

मेष राशि 

मेष राशि के कुछ जातक आज दिल की बात को जुबां पर ला सकते हैं और प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। जो लोग पहले से ही प्रेम संबंधों में हैं वो गिले शिकवों को दूर करेंगे। 

वृषभ राशि 

बीते रोज शुक्र न नक्षत्र परिवर्तन किया था जो आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए आजे दिन आपके प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों प्रेम के रिश्ते को मजबूत करना है तो अपने अहम को पीछे आपको रखना होगा। बोलने से ज्यादा अगर अपने पार्टनर की बातों को सुनेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। 

कर्क राशि 

आज कर्क राशि वाले भावनाओं में बहकर अपने पार्टनर को कुछ ऐसा कह सकते हैं जिससे उनका दिल दुखेगा। इसलिए शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।  

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग पार्टनर में एक सच्चे दोस्त को पाएंगे। अपने दिल में दबे डर को आप पार्टनर से कह सकते हैं और आपको सही हल भी मिल सकता है। कुछ लोगों को खोया प्यार मिल सकता है। 

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले वीकेंड का आनंद लव पार्टनर के साथ ले सकते हैं। बाहों में बाहें डाले किसी पार्क में आप टहल सकते हैं या फिर रात को रोमांटिक डिनर का प्लान बन सकता है।  

तुला राशि 

तुला राशि राशि वालो को प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव दिखेंगे। अगर पार्टनर से दूर रहते हैं तो उनसे मिलने का प्लान आज बन सकता है। 

वृश्चिक राशि

शनिवार का दिन आपके प्रेम संबंधों में तरोताजगी लाएगा। गिले-शिकवों को भूलाकर आप पार्टनर के साथ अच्छे पल बिता सकते हैं।  

धनु राशि 

धनु राशि के लोग आज लव लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। लवमेट से दिल की बातें कहकर आप अच्छा महसूस करेंगे। 

मकर राशि 

मकर राशि वाले कई बार अपने में इतने खो जाते हैं कि पार्टनर को समय नहीं देते। अगर आज के दिन आपने ऐसा किया तो लव लाइफ में दरार आ सकती है।  

कुंभ राशि 

किसी दोस्त या रिश्तेदार की मदद से आपको प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। कुछ लोगों को खोया प्यार वापस मिल सकता है।  

मीन राशि 

आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आज के दिन आएगी। कुछ लोगों को लव पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट आज के दिन मिल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।