1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Makar Saptahik Rashifal 26 Sep 2022 - 2 Oct 2022: मकर राशि वालों की किस्मत नहीं देगी साथ, सोच समझकर लें धन से जुड़ा फैसला

Makar Saptahik Rashifal 26 Sep 2022 - 2 Oct 2022: मकर राशि वालों की किस्मत नहीं देगी साथ, सोच समझकर लें धन से जुड़ा फैसला

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Sep 25, 2022 09:07 pm IST,  Updated : Sep 25, 2022 09:07 pm IST

Capricorn Weekly Horoscope 26 Sep 2022 - 2 Oct 2022: मकर राशि वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा आइए जानते हैं जाने माने ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से इसका जवाब।

Makar Saptahik Rashifal 26 Sep 2022 - 2 Oct 2022- India TV Hindi
Makar Saptahik Rashifal 26 Sep 2022 - 2 Oct 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मकर राशि वालों को धन की बचत करनी होगी
  • सपरिवार मंदिर जाकर कर सकते हैं पूजा-पाठ

Makar Saptahik Rashifal Capricorn Weekly Horoscope 26 Sep 2022 - 2 Oct 2022 मकर साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह की शुरुआत, सेहत के लिहाज़ से अच्छी रहने वाली है क्योंकि आपके लग्न भाव के स्वामी अपनी ही राशि में दूसरे भाव में विराजमान होंगे इसलिए इस दौरान आपको स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे जिसके परिणामस्वरूप, आप इस समय जिम भी ज्वाइन करने का फैसला ले सकते हैं। यदि आप इस सप्ताह अपने दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो, आपको अपना धन सोच-समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि योग बन रहे हैं कि, इस दौरान आप शुरुआत में ही काफी पैसे खर्च कर दें, जिससे आपको बाद में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़े। यदि आपका अपने रिश्तेदारों से किसी ज़मीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो, इस सप्ताह वो ज़मीन आपको मिलने से परिवारिक माहौल में ख़ुशी की लहर दौड़ती दिखाई देगी। ऐसे में, आप सपरिवार किसी धार्मिक स्थल पर जाकर, पूजा-पाठ करने का प्लान भी कर सकते हैं क्योंकि सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्रमा आपके नौवें भाव में स्थित होंगे।

 इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपके अंदर, प्रतिस्पर्धा की भावना सबसे अधिक देखी जाएगी। इस कारण आप हर किसी से अपने कार्यों को पहले पूरा करने के लिए, तत्पर तो नज़र आएँगे। परंतु काम-काज की अधिकता आपके लिए, कुछ थकावट भरी सिद्ध हो सकती है। इस समय वो छात्र जो किसी इंटर्नशिप के लिए आवदेन कर रहे हैं, उनके लिए ये समय शुभ रहेगा। हालांकि इसके लिए आपको ये बात भी ध्यान रखनी होगी कि, पहले से ही अपने सारे दस्तावेज़ एकत्रित कर लें और उसके बाद ही किसी भी चीज़ के लिए आवेदन करें। 

उपाय: शनिवार के दिन किसी मंदिर में तिल और तिल के तेल का दान करें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com

Shardiya Navratri 2022: मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती को करना है प्रसन्न, नवरात्रि में जरूर अपनाएं ये खास नियम

Vastu Tips: घर में भगवान की मूर्ति को गलत तरीके से रखना पड़ सकता है भारी, छिन सकता है पूरा धन

Vastu Tips: हर जगह मिलेगी सफलता और चारों ओर से आएगा पैसा, बस घर में रखनी होगी ये छोटी सी चीज

Aries Weekly Horoscope 26 Sep-02 Oct 2022: ग्यारहवें भाव में शनि बना रहे धन लाभ के योग, एक्स्ट्रा इनकम के खुलेंगे रास्ते

Taurus Weekly Horoscope 26 Sep-02 Oct 2022: वृषभ राशि वालों पर बरसेगी कुबेर की कृपा, खूब बढ़ेगी आमदनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।