1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mangal Ast 2025: नवंबर माह से इन 3 राशियों पर पड़ेगी अस्त मंगल की मार, 5 महीनों तक चलना होगा बेहद संभलकर

Mangal Ast 2025: नवंबर माह से इन 3 राशियों पर पड़ेगी अस्त मंगल की मार, 5 महीनों तक चलना होगा बेहद संभलकर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 03, 2025 12:27 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 12:27 pm IST

Mangal Ast 2025: मंगल ग्रह 12 अगस्त को वृश्चिक राशि में संचार करते हुए अस्त हो जाएंगे। अप्रैल 2025 तक मंगल अस्त अवस्था में ही रहेंगे। मंगल का अस्त होना कुछ राशियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। कौन सी हैं ये राशियां और क्या उपाय मंगल को मजबूत करने के लिए इन्हें करने चाहिए, आइए जानते हैं।

Mangal Ast 2025- India TV Hindi
मंगल अस्त 2025 Image Source : FREEPIK

Mangal Ast 2025: मंगल ग्रह 12 नवंबर 2025 को अस्त हो जाएंगे। 12 की शाम 6 बजकर 57 मिनट पर मंगल अस्त होंगे और 13 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक अस्त अवस्था में ही रहेंगे। कुल 152 दिन यानि 5 महीनों तक मंगल अस्त रहने वाले हैं। मंगल का अस्त होना कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। इन राशियों को करियर के क्षेत्र में दिक्कतें आ सकती हैं साथ ही सेहत और पारिवारिक जीवन को लेकर भी इनको सतर्क रहना होगा। मंगल अस्त के दौरान मंगल ग्रह से जुड़े उपाय करने से ये प्रतिकूलता को कम कर सकते हैं। 

मेष राशि 

मंगल आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं ऐसे में मंगल का अस्त होना आपके आत्मविश्वास को झकझोर सकता है। मंगल अस्त के दौरान आपके नेतृत्व करने के क्षमता भी प्रभावित होगी और जूनियर्स आपके काम को लेकर नाखुश हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में इस राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों को लेकर भी संभलकर रहें, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। पारिवारिक जीवन में जितना संतुलित रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। उपाय के तौर पर मेष राशि वालों को गुड़, तांबा, लाल रंग के कपड़े आदि का दान करना चाहिए। इसके साथ ही हनुमान जी की पूजा से भी आपको लाभ मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि

आपकी राशि के स्वामी भी मंगल ग्रह ही हैं, इसलिए 12 नवंबर के बाद आपको जीवन के हर क्षेत्र में संभलकर चलने की आवश्यकता होगी। खासकर कार्यक्षेत्र में किसी भी काम को लेकर कोताही न बरतें, वरना आपकी लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है। इस दौरान वैवाहिक जीवन में भी तनाव का सामना आपको करना पड़ सकता है। आपके गुप्त शत्रु सक्रिय होंगे और आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्कता बरतें। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ और मंगल ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए। 

कुंभ राशि 

मंगल के अस्त होने के बाद आप ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपके निर्णय लेने की क्षमता पर भी बुरा असर देखने को मिलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने की जरूरत होगी। सर्दी, जुकाम, बुखार बार-बार होने की आशंका है। इस अवधि में आपको गलती से भी उन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जो आपको आसानी से पचती नहीं हैं। करियर के क्षेत्र में कुछ नकारात्मक बदलाव आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। इस दौरान ऑफिस में होने वाली राजनीति से जितना दूर रहेंगे उतना अच्छा रहेगा। उपाय के तौर पर मंगल ग्रह के मंत्रों जप आपको करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Dev Diwali 2025: देव दिवाली से जुड़ी पौराणिक कथा क्या है, क्यों कहते हैं इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा? जानें

शनि के मार्गी होने से बनेंगे धन और तरक्की के योग, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।