1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mesh Masik Rashifal August 2022: मेष राशि वालों के बॉस से खराब हो सकते हैं रिश्ते

Mesh Masik Rashifal August 2022: मेष राशि वालों के बॉस से खराब हो सकते हैं रिश्ते

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Aug 01, 2022 11:43 am IST,  Updated : Aug 01, 2022 11:43 am IST

Mesh Masik Rashifal August 2022: मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए अगस्त का महीना मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Mesh Masik Rashifal August 2022- India TV Hindi
Mesh Masik Rashifal August 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मेष राशिवालों के लिए अगस्त का महीना मिला-जुला रहेगा
  • पैसों के मामले में मेष राशिवाले भाग्यशाली रहेंगे
  • 21 मार्च से 20 अप्रैल तक पैदा हुए लोगों की मेष राशि होती है

Mesh Masik Rashifal August 2022: अगस्त का महीना शुरू हो चुका है। अगस्त ऐसा महीना होता है जिसमें कई व्रत-त्यौहार पड़ते हैं, सावन भी चल रहा है और रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस समेत कई पर्व अगस्त के महीने में आने वाले हैं। ऐसे में मेष राशि वालों के लिए ये फेस्टिवल का महीना कैसा रहेगा इसकी जानकारी हम आपको देंगे। मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए मेष राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा?

Vastu Shastra: भूलकर भी घर में ना लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर, छिन सकती है सुख शांति

मेष राशि मासिक राशिफल अगस्त 2022 (Aries Monthly Horoscope August 2022)

अगस्त के राशिफल के मुताबिक मेष राशि वालों को कुछ अनोखा या नया करने की धुन आप पर छा जाएगी। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। लोग बिना किसी कारण के आपसे ईर्ष्या और घृणा महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में बहुत सोच समझकर फैसला लें और निवेश में भी विश्वासघात की संभावना है। निजी कार्यों में थोड़ी परेशानी होगी। बॉस और अधिकारियों से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय और भाग्य को रोशन कर सकती है। त्योहार की पारिवारिक तैयारियों में व्यस्त हो जाएं। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होगी। अधिक काम करने से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।

मेष साप्ताहिक राशिफल: अगस्त का पहला हफ्ता मेष राशि वालों के लिए लाएगा मुसीबत

मेष करियर राशिफल 2022 (Aries Career Horoscope 2022)

 मेष राशि वालों का प्रमोशन बनने के योग बन रहे हैं, नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर भी हो सकता है।

मेष प्रेम राशिफल 2022 (Aries Love Horoscope 2022)

प्रेम संबंध मजबूत होंगे, आपको सलाह दी जाती है कि प्रेम संबंध बनाए रखने के लिए शांत रहें।

मेष स्वास्थ्य राशिफल 2022 (Aries Health Horoscope 2022)

पेट में परेशानी हो सकती है। तनाव महसूस हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यहां पढ़ें अन्य राशियों के मासिक राशिफल

श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं, उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।