1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 10 May 2026: रविवार को मिथुन राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, खुशियों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 10 May 2026: रविवार को मिथुन राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, खुशियों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 09, 2026 06:39 pm IST,  Updated : May 09, 2026 06:39 pm IST

Mithun Rashifal 10 May 2026: रविवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। तो यहां विस्तार से पढ़िए दैनिक मिथुन राशिफल के बारे में। साथ ही जानिए शुभ अंक और रंग के बारे में भी।

मिथुन दैनिक राशिफल- India TV Hindi
मिथुन दैनिक राशिफल Image Source : MAGNIFIC

Mithun Rashifal 10 May 2026: मिथुन राशि वालों के रविवार का दिन खुशियों भरा रहेगा। 10 मई का दिन ऊर्जा और संवाद से भरा रहने वाला है। अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसे पूरा करने का सही समय है। कारोबारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा।  तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं मिथुन राशि का दैनिक राशिफल। साथ ही जानेंगे शुभ अंक और रंग के बारे में।

मिथुन राशिफल

आज का दिन बेहद खास होने वाला है। परिवार में किसी ख़ास रिश्तेदार के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज कुछ नए काम भी अचानक सामने आ सकते हैं। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। ऑटो मोबाइल के बिजनेस में अच्छी सेल से लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी जरूरी काम को करने से पहले ईश्वर का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। घर बनवाने का काम तेजी से बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। अगर आप मीडिया, मार्केटिंग या लेखन से जुड़े हैं तो आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Adhik Maas 2026: सोने जैसा फल देता है अधिक मास (मलमास) का दान, देखें उन चीजों की लिस्ट जो खोल देंगी तरक्की के रास्ते

Lucky Plants for Home: मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं ये खास पौधे, घर में लाते ही शुरू हो जाएगा धन का आगमन

Weekly Lucky Rashifal: 3 राशियों के लिए 11 मई से होगी सुनहरे सप्ताह की शुरुआत, भाग्य पग-पग पर देगा इनका साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।