1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Saptahik Rashifal 14- 20 Nov 2022: मिथुन राशि वाले छात्रों को इस हफ्ते मिलेगी कामयाबी, अंकों की होगी बारिश

Mithun Saptahik Rashifal 14- 20 Nov 2022: मिथुन राशि वाले छात्रों को इस हफ्ते मिलेगी कामयाबी, अंकों की होगी बारिश

 Written By: Anil Thakkar, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 14, 2022 07:06 pm IST,  Updated : Nov 14, 2022 07:06 pm IST

Gemini Weekly Horoscope 14- 20 Nov 2022 मिथुन साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Gemini Weekly Horoscope - India TV Hindi
Gemini Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Mithun Saptahik Rashifal 14- 20 Nov 2022 मिथुन साप्ताहिक राशिफल:  इस सप्ताह के पर्यन्त आपका स्वास्थ्य आमतौर पर उत्तम ही रहेगा। क्योंकि सूर्य समेत कई ग्रहों की शुभ दृष्टि और प्रभाव, आपकी सेहत को मजबूती देगी और साथ ही आपको पुरानी चली आ रही बीमारियों से भी निजात दिलाएगी। इसलिए इस सप्ताह आपका मन खुशमिजाज रहने के योग बनेंगे। वहीं शुरुआत में ही चन्द्रमा की उपस्थिति धन यानी द्वितीय भाव में होने से आपको आर्थिक तौर पर कोई बड़ा फायदा होगा। इसके साथ ही सप्ताह की अंतिम तिमाही में जब चन्द्रमा अपना गोचर करते हुए आपकी राशि से चतुर्थ भाव में प्रवेश करेंगे, तब आप कोई नया घर या वाहन, खरीदने का प्लान कर सकते हैं। नए सामान की खरीदारी से घर के सदस्य आप से खासा खुश भी दिखाई देंगे। 

इस सप्ताह घरेलू जिंदगी में चल रही तनातनी के कारण आपको कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति बरकरार रखने के लिए घर के बड़ों से बात करते हुए हर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। ये समय आपने करियर में तो उन्नति लेकर आएगा। आपको सलाह दी जाती है कि सफलता का नशा अपने दिमाग पर न चढ़ने दें और अपना धैर्य ना खोएं। साथ ही जल्दबाजी में आकर कोई फैसला न लें। इस सप्ताह आपकी राशि के ज्यादातर विधार्थियों को कम मेहनत के बाद भी अच्छे अंकों की सौगात मिलेगी, जिससे उनका दिन तो बनेगा ही साथ ही घर-परिवार और समाज में भी उनकी प्रशंसा व वाह-वाही होगी।  बुध की युति शुक्र और सूर्य के साथ आपकी राशि के छठे भाव में होगी। इससे छात्रों का मनोबल तो बढ़ने के साथ ही वो पहले से और बेहतर करने में भी सफल होंगे।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Vastu Tips: नींद न आने का मुख्य कारण है बिस्तर, जानिए कैसा होना चाहिए आपका बेडरूम

Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें वरना हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips: घर में लगाएं इस रंग की तस्वीर, खुल जाएगी आपकी सोई किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।