1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: नींद न आने का मुख्य कारण है बिस्तर, जानिए कैसा होना चाहिए आपका बेडरूम

Vastu Tips: नींद न आने का मुख्य कारण है बिस्तर, जानिए कैसा होना चाहिए आपका बेडरूम

 Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 14, 2022 04:12 pm IST,  Updated : Nov 14, 2022 04:12 pm IST

Vastu Tips: रात में नींद न आने की परेशानी कई लोगों को होती है। नींद नहीं आने की कई वजह हो सकती हैं। लेकिन इसका एक कारण वास्तु दोष भी होता है। वास्तु शास्त्र में नींद न आने के उपायों के बारे में बताया गया।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

आजकल कई लोग रात में नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। रात में नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे दोपहर या शाम में सोना, चिंता, काम का बोझ, अत्यधित थकान आदि। कुछ लोग तो रात में नींद न आने से इतने परेशान हो जाते हैं कि नींद की दवाओं का सेवन करने लगते हैं। इससे स्वास्थ्य और मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इन दवाओं के सेवन से आप इसके आदि भी हो सकते हैं। नींद न आने की समस्या के समाधान के लिए आपको सबसे पहले इसके कारण के बारे में जानना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि नींद न आने का एक कारण वास्तु दोष भी होता है। जी हां आपके बेडरूम, पलंग और सोने की गलत दिशा भी अनिद्रा का कारण बनती है। वास्तु शास्त्र में इस परेशानी को दूर करने के उपायों के बारे में बताया गया है। ये उपाय रात में बेहतर नींद के लिए मददगार साबित होते हैं। अगर आप भी रात में नींद न आने से परेशान और बैचेन रहते हैं तो इन उपायों को जरूर अपनाएं।

सोने के लिए नहीं होना चाहिए ऐसा बेड

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस बात का ध्यान रखें कभी भी तिकोना शेप वाले बेड का प्रयोग न करें। साथ ही इस बार भी ध्यान रखें कि तिकोन आकार बनने वाले जगह पर भी बेड नहीं लगाना चाहिए। वास्तु में इसे अशुभ माना जाता है। क्योंकि इस तरह के बेड को अग्नि तत्व का प्रतीक माना गया है। इससे नींद में बाधा उत्पन्न होती है।

साफ-सुथरा होना चाहिए बेड

कई लोग बिस्तर में ही खाना पीना खाते हैं और गंदगी फैलाकर उसी में सो जाते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। साथ ही बेडशीट को भी एक-दो दिन में समय-समय बदलते रहें। गंदा बिस्तर अशांति का कारण बन सकता है और इससे रात में बुरे सपने आते हैं, जिससे नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

दिशा का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र में दिशा को महत्व दिया गया है। बेहतर नींद के लिए सबसे जरूरी है कि आपका बेड सही दिशा में होना चाहिए। बेडरूम में लगा बिस्तर उत्तर पूर्व दिशा की ओर नहीं होना चाहिए।

बेड के सामने न लगाएं शीशा

बेडरूम में बहुत बड़े आकार का शीशा नहीं होना चाहिए। यह भी अनिद्रा की वजह बनते हैं। साथ ही बेड के ठीक सामने भी आइना नहीं होना चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव उत्पन्न होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें वरना हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips: घर में लगाएं इस रंग की तस्वीर, खुल जाएगी आपकी सोई किस्मत

Utpanna Ekadashi 2022: उत्पन्ना एकादशी के दिन करें ये विशेष उपाय, मिलेगी तरक्की, दूर होगी सभी परेशानी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म