1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 2 December 2025: मिथुन राशि के लोगों को बड़ी सफलता मिलने के हैं योग, सेहत भी रहेगी दुरुस्त, पढ़ें आज का राशिफल

Mithun Rashifal 2 December 2025: मिथुन राशि के लोगों को बड़ी सफलता मिलने के हैं योग, सेहत भी रहेगी दुरुस्त, पढ़ें आज का राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 02, 2025 03:30 am IST,  Updated : Dec 02, 2025 06:41 am IST

Mithun Rashifal 2 December: मिथुन राशि के कुछ जातकों को आज के दिन सेहत में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आर्थिक समस्या का सामना कर रहे थे तो कोई दोस्त मदद आज के दिन कर सकता है। आइए विस्तार से जान लेते हैं मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Mithun Rashifal- India TV Hindi
आज का मिथुन राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं और इस राशि के लोग तीव्र बुद्धि वाले और तार्किक माने जाते हैं। इनकी स्मरण शक्ति भी अच्छी रहती है। 2 दिसंबर को इस राशि के जातकों को जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि कुछ क्षेत्रों में सावधानी बरतना भी आवश्यक होगा। सेहत आज अच्छी रहेगी लेकिन आर्थिक पक्ष थोड़ा डगमगा सकता है, किसी की मदद आपको लेनी पड़ सकती है। आइए अब विस्तार से जान लेते हैं मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।  

आज का मिथुन राशिफल

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप अपने दोस्त की आर्थिक स्थिति में मदद करेंगे। आज पूरी मेहनत व एकाग्रता से अपने काम को करने का समय है, आपके काम में जल्द ही सफलता के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने से, आपके मन में रचनात्मक कार्य करने की इच्छा होगी। लवमेट आज आप डिनर पर जायेंगे। अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें। आज आप किसी इम्पोर्टेन्ट मीटिंग में हिस्सा लेंगे जिसमे आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी। 

शिक्षा और करियर

शिक्षा के क्षेत्र में आपको सतर्कता से आगे बढ़ना होगा। शॉर्टकट अपनाने की आपकी आदत शिक्षा क्षेत्र में परेशानी का कारण बन सकती है। परेशानियों को दूर करने के सहपाठियों या अपने भाई-बहनों की मदद ले सकते हैं। करियर के क्षेत्र में इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी मीटिंग में हिस्सा ले सकते हैं और अपनी बातों से सहकर्मियों को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ लोगों को नई जगह पर नौकरी मिलने के भी योग हैं।  

विवाह और प्रेम जीवन

आज के दिन वैवाहिक और प्रेम जीवन में आपको संभलकर चलने की आवश्यकता होगी। लव पार्टनर को समय न देना प्रेम संबंधों में खटास डाल सकता है। हालांकि इस राशि के नव विवाहित दंपत्तियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपको पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। अगर लव पार्टनर से विवाह करना चाहते हैं तो दिल की बात उनके सामने रख सकते हैं। 

स्वास्थ्य 

अपनी सेहत का इस राशि के जातकों को ख्याल रखना होगा। काम के बीच अपने लिए वक्त निकालना न भूलें। मोबाइल का इस्तेमाल जितना कम करेंगे उतना ही आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। 

शुभ रंग और अंक

आज के दिन आपके लिए भूरा रंग सबसे शुभ रहेगा वहीं अंक 5 आपके लिए लकी साबित होगा। 

उपाय- आज के दिन गणेश जी की आराधना करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

  1. आज का मेष राशिफल
  2. आज का वृषभ राशि
  3. आज का मिथुन राशिफल
  4. आज का कर्क राशिफल
  5. आज का सिंह राशिफल
  6. आज का कन्या राशिफल
  7. आज का तुला राशिफल
  8. आज का वृश्चिक राशिफल
  9. आज का धनु राशिफल
  10. आज का मकर राशिफल
  11. आज का कुंभ राशिफल
  12. आज का मीन राशिफल
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।